Tuesday, November 17, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसारनाथ में किन्नर से मारपीट-धमकाने में हमलावरों पर केस: आरोपी ने...

सारनाथ में किन्नर से मारपीट-धमकाने में हमलावरों पर केस: आरोपी ने 6 लाख नकद-आभूषण चुराए, माता-पिता और दादा-दादी नामजद – Varanasi News




वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के रसूलगढ़ में किन्नर के घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और तेजाब फेंकने की धमकी दी गई। आरोपी ने घर से 6 लाख रुपये नकद और आभूषण भी चोरी कर लिए। वारदात के बाद हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने नामजद और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पहले जानिए पूरा मामला पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 13 नवंबर की रात रसूलगढ़ निवासी गुलशन चौहान घर में घुस आया। आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और छेड़खानी की। उसने चेहरे पर तेजाब फेंककर जलाने की धमकी भी दी। शोर सुनकर परिजनों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना के बाद अपनी मां के साथ गुरु के घर चली गईं। अगले दिन 14 नवंबर को घर लौटने पर उन्हें कमरे का ताला टूटा मिला। बक्से से 6 लाख रुपये नकद, 10 ग्राम सोने की चेन और करीब ढाई ग्राम की कान की बाली गायब थी। आरोपी गुलशन चौहान ने महिला को फोन किया। उसने संदेश भिजवाया कि यदि उसके साथ रहेगी, तभी वह सारा सामान वापस करेगा। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी गुलशन चौहान को थाने बुलाया। आरोप है कि उसके साथ आए माता-पिता और दादी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गुलशन चौहान, उसके माता-पिता और दादी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शैलेंद्र को सौंपी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments