Tuesday, November 17, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत: छठ का प्रसाद...

भोजपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत: छठ का प्रसाद बांटकर लौट रहा था, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; अस्पताल लाने के दौरान मौत – Bhojpur News




भोजपुर के आरा–सहार मुख्य मार्ग पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर राइस मिल के समीप सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह छठ महापर्व का प्रसाद बांटकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़े युवक को स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक भी जख्मी हुआ है। गाजियाबाद में प्राइवेट कंपनी में काम करता था, छठ में घर आया था मृतक की पहचान पवना थाना क्षेत्र के निवासी स्व. प्रमोद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र नमेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। करीब एक महीने पहले छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। इधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सदर अस्पताल में परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के दादा बोले- फूफा के घर प्रसाद लेकर गया था मृतक के दादा जवाहर सिंह ने बताया कि उनके घर में छठ महापर्व हुआ था। सोमवार की शाम नमेंद्र छठ का प्रसाद लेकर चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव अपने फूफा गणेश सिंह के घर गया था। उसके साथ दूसरे फूफा फागुन यादव भी थे। प्रसाद बांटने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रघुनीपुर राइस मिल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और नमेंद्र को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में फागुन यादव को भी चोटें आई हैं। हालांकि, घटना के बाद से उनका कुछ पता नहीं चल सका है। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं। वहीं, नमेंद्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी गुड्डी देवी और एक वर्षीय पुत्र नयन कुमार समेत अन्य परिजनों को छोड़ गया है। पति की मौत के बाद पत्नी और मासूम बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments