Wednesday, November 18, 2026
Homeबिज़नेस'गलतियां कीं, लेकिन लौटने में गर्व होगा', जेन्सन हुआंग का फर्स्‍ट र‍िएक्‍शन

‘गलतियां कीं, लेकिन लौटने में गर्व होगा’, जेन्सन हुआंग का फर्स्‍ट र‍िएक्‍शन


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Jensung Huang First Reaction: चीनी महिला जासूस से अफेयर के आरोपों के बाद एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ पद से इस्तीफा देने वाले जेन्सन हुआंग ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपनी गलती मानते हुए खेद जताया है. साथ ही हुआंग ने कहा कि अगर कंपनी का बोर्ड और शेयरधारक चाहेंगे तो वे दोबारा सीईओ का पद संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जेनसंग हुआंग. (Reuters)

दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिपमेकर कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के पूर्व सीईओ जेन्सन हुआंग ने अपने पद से हटने के बाद पहली बार बयान दिया है. 63 वर्षीय अरबपति हुआंग ने कहा कि अगर उन्हें दोबारा कंपनी की कमान सौंपने का फैसला लिया जाता है, तो यह उनके लिए सम्मान की बात होगी. उन्‍होंने माना क‍ि गलत‍ियां हुईं हैं, लेकिन कंपनी में वापस लौटने पर गर्व होगा.

चीन की रहने वाली एलिस हुआंग (Alice Huang) के साथ अफेयर की खबरें सामने आने के बाद जेन्सन को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. अब उन्होंने अपनी इस हरकत पर पछतावा जताया है. जेन्‍सन हुआंग ने कहा, मैंने अपनी निजी जिंदगी में बहुत गंभीर गलतियां की हैं. मैं एनवीडिया के उन स्‍टैंडर्ड पर खरा नहीं उतर सका जिनकी मुझसे उम्मीद की जाती थी. मैंने बोर्ड के लिए जो मुश्किलें खड़ी की हैं, उसका मुझे बहुत खेद है.

म‍िल रहा समर्थन

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक छोटे से बयान में जेन्‍सन हुआंग ने दावा किया कि उनके इस्तीफे के बाद से ही कंपनी के कर्मचारियों, निवेशकों, बिजनेस पार्टनर्स और ग्राहकों की तरफ से लगातार समर्थन मिल रहा है. हर कोई उनसे सीईओ के तौर पर वापस लौटने की अपील कर रहा है.

बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स पर छोड़ा फैसला

लगातार 33 साल तक एनवीडिया का नेतृत्व करने वाले जेन्‍सन हुआंग ने अपनी वापसी की इच्छा तो जताई, लेकिन अंतिम फैसला कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स पर छोड़ दिया है. उन्होंने कहा, अगर बोर्ड को लगता है कि मेरी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में है, तो मैं लोगों की इन अपीलों का सम्मान करते हुए फिर से सीईओ का पद संभालना चाहूंगा.

भारतीय मह‍िला चला रही मुह‍िम

जेन्‍सन हुआंग की एनवीड‍िया में वापसी को लेकर अमेर‍िका में जबरदस्‍त मुह‍िम चल रही है. राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप खुद चाहते हैं क‍ि हुआंग वापस लौटें. उनके अलावा एलन मस्‍क समेत तमाम बड़े इन्‍वेस्‍टर्स उनकी वापसी चाहते हैं. भारतीय कर्मचारी वर्तिका सिंह ने तो ऑनलाइन मुह‍िम छेड़ रखी है. वे जेन्‍सन हुआंग की दर‍ियाद‍िली के क‍िस्‍से शेयर कर रही हैं. अब तक 1.90 लाख से ज्‍यादा लोग हुआंग की वापसी को लेकर तमाम मुह‍िम का ह‍िस्‍सा बन चुके हैं. हालांक‍ि एनवीड‍िया के डायरेक्‍टर्स उनकी वापसी के मूड में नहीं द‍िख रहे हैं. उनका साफ मानना है क‍ि जेन्‍सन हुआंग ने गलती की है. इससे भरोसा टूटा है.

About the Author

authorimg

ज्ञानेंद्र म‍िश्रDeputy News Editor

ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्‍हें मीड‍िया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …

और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments