Wednesday, November 18, 2026
Homeबिज़नेसशेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 480 अंक लुढ़का, किन सेक्टर्स में...

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 480 अंक लुढ़का, किन सेक्टर्स में बढ़ी गिरावट


भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 18 नवंबर को कमजोरी देखी जा रही है. गिफ्ट निफ्टी भी सुबह लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आया. पिछले कारोबारी सेशन में अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट रही. टेक शेयरों में बिकवाली और Nvidia की कमाई से पहले निवेशकों की सतर्कता ने बाजार का सेंटीमेंट कमजोर किया.

November 18, 202610:19 IST

शेयर बाजार में गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 333 अंक टूटा, निफ्टी 25,304 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बिकवाली का दबाव देखने को मिला. सेंसेक्स 332.83 अंक यानी 0.40 फीसदी गिरकर 82,199.36 के स्तर पर आ गया. वहीं, निफ्टी 109.25 अंक यानी करीब 0.43 फीसदी टूटकर 25,303.65 पर कारोबार कर रहा है.

November 18, 202610:19 IST

UPL के शेयरों में 2% की गिरावट, 541 रुपये के नीचे आया भाव

बुधवार को सुबह के कारोबार में एग्रीकेमिकल कंपनी UPL के शेयरों में दबाव देखने को मिला. कंपनी का शेयर 2.01 फीसदी टूटकर 540.60 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. शुरुआती कारोबार में निवेशकों की बिकवाली के चलते शेयर में कमजोरी दर्ज की गई.

November 18, 202610:14 IST

अशोक लेलैंड के शेयरों में 2% से ज्यादा की गिरावट, 157 रुपये के करीब पहुंचा भाव

शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार के दौरान अशोक लेलैंड के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2.01 फीसदी गिरकर 157.27 रुपये पर आ गया. सुबह के कारोबार में शेयर पर बिकवाली का दबाव रहा.

November 18, 202610:01 IST

निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1% की गिरावट, हिंदुस्तान जिंक और NALCO समेत कई शेयर टूटे

बुधवार को शेयर बाजार में मेटल सेक्टर के शेयरों पर दबाव देखने को मिला. निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 1 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है. इस गिरावट में हिंदुस्तान जिंक, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (NALCO) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) समेत कई शेयर प्रमुख नुकसान उठाने वालों में शामिल रहे. मेटल शेयरों में बिकवाली से सेक्टर इंडेक्स पर दबाव बढ़ा.

November 18, 202609:27 IST

शेयर बाजार में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 18 नवंबर को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. सुबह करीब 9:25 बजे सेंसेक्स 136.01 अंक यानी 0.16 फीसदी गिरकर 82,396.18 पर आ गया. वहीं, निफ्टी 45.25 अंक यानी 0.18 फीसदी टूटकर 25,342.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. बाजार में बिकवाली का दबाव व्यापक रहा. इस दौरान 1,225 शेयरों में तेजी, जबकि 1,472 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, 154 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

November 18, 202609:12 IST

डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूत शुरुआत, 93.41 के स्तर पर खुला

भारतीय रुपये ने बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की. रुपया पिछले कारोबारी सत्र के 93.47 के बंद स्तर की तुलना में 6 पैसे मजबूत होकर 93.41 प्रति डॉलर पर खुला.

November 18, 202609:11 IST

प्री-ओपनिंग में सपाट कारोबार, सेंसेक्स 58 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी मामूली बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को प्री-ओपनिंग सेशन के दौरान सपाट कारोबार देखने को मिला. दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 58.32 अंक यानी 0.07 फीसदी चढ़कर 82,590.51 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 10.75 अंक यानी 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 25,398.15 पर कारोबार करता दिखा.

November 18, 202609:11 IST

IIFL Finance के 5.6 करोड़ शेयरों में बड़ी डील, 3,488 करोड़ रुपये के शेयरों का हुआ कारोबार

IIFL Finance के शेयरों में बड़ी ब्लॉक डील हुई है. कंपनी के करीब 5.6 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ, जो कंपनी की कुल इक्विटी का 13.2 फीसदी है. इन शेयरों की कुल कीमत करीब 3,488 करोड़ रुपये रही. यह सौदा 617 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ.

पिछले कारोबारी सत्र में IIFL Finance का शेयर 635 रुपये पर बंद हुआ था. इसमें 1.40 रुपये यानी 0.22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी.

कंपनी के शेयर ने 24 अगस्त 2026 को 704.90 रुपये का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छुआ था. वहीं, 27 अप्रैल 2026 को यह 409.45 रुपये के 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा था.

फिलहाल शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से 9.77 फीसदी नीचे और लो से 55.34 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है. कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 27,115.10 करोड़ रुपये है.

November 18, 202608:59 IST

सोने की कीमतों में 1% से ज्यादा गिरावट, एक साल से अधिक के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची बने रहने की आशंका के चलते बुधवार को सोने की कीमतों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट के साथ सोना एक साल से अधिक के निचले स्तर पर पहुंच गया. निवेशकों की नजरें अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के मिनट्स पर हैं, जिनसे आगे ब्याज दरों को लेकर संकेत मिल सकते हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1.4 फीसदी गिरकर 3,796.37 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. कारोबार के दौरान कीमत सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर तक पहुंच गई.

वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स की दिसंबर डिलीवरी का भाव 1.7 फीसदी टूटकर 3,799.30 डॉलर प्रति औंस रह गया.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments