बारां कृषि उपज मंडी में गुरुवार को सभी जिंसों की नीलामी बंद रहेगी। मंडी शुक्रवार को खुलेगी और नीलामी होगी। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की एंट्री गुरुवार रात 11 बजे से शुरू होगी। मंडी में जिंसों का उठाव धीमा होने से करीब चार लाख कट्टे माल जमा है। जगह कम पड़ने से मंडी में जाम जैसे हालात बन गए हैं। बुधवार को मंडी में करीब 1.50 लाख कट्टे मक्का आया। मक्का का भाव बढ़कर 3,150 रुपए प्रति क्विंटल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लश्करी ने बताया कि मंडी से रोज करीब 1.50 लाख कट्टे माल का उठाव हो पाता है। तीन-चार दिन की आवक का माल जमा होने से जाम जैसी स्थिति बनी। इसी वजह से गुरुवार को नीलामी बंद रखने का फैसला किया गया।
Source link

