Friday, November 20, 2026
Homeटेक्नोलॉजीदेसी कंपनी ने 10999 रुपये में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला फोन

देसी कंपनी ने 10999 रुपये में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला फोन


देसी ब्रांड Lava ने 10,999 रुपये में बजट फ्रेंडली फोन Smart 4 Pro लॉन्च किया है। लावा के इस फोन में कंपनी ने 7000mAh की दमदार बैटरी दी है। इससे पहले कंपनी Smart 4 सीरीज में दो डिवाइसेज Smart 4 और Smart 4 Plus लॉन्च कर चुकी है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने ऑफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध कराया है।

Lava Smart 4 Pro की कीमत

लावा का यह फोन भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 64GB में पेश किया गया है। इसकी कीमत 10,999 रुपये है। इसे दो कलर ऑप्शन- Neelam Blue और Konark Gold में खरीदा जा सकता है। इसे कंपनी ने केवल ऑफलाइन रिटेल चैनल पर ही लॉन्च किया है। इस फोन को ऑनलाइन नहीं बेचा जाएगा।

कंपनी ने वादा किया है कि फोन में किसी भी तरह की दिक्कत आने पर डोरस्टेप सर्विस मुहैया कराई जाएगी यानी कंपनी के टेक्निशियन घर जाकर फोन को ठीक करेंगे। Lava ने 15 नवंबर से ही अपने कई सस्ते स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी के इस साल लॉन्च हुए फोन की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

Lava Smart 4 Pro के फीचर्स

देसी ब्रांड का यह फोन 6.75 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 720 x 1570 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी ने LCD स्क्रीन दी है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड है, जिसकी वजह से इसमें मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलेगी।










Lava Smart 4 Pro 4G फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, 90Hz
प्रोसेसर Unisoc T610
स्टोरेज 4GB + 64GB
बैटरी 7000mAh, 18W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 16

Lava Smart Pro में कंपनी ने Unisoc T610 4G चिपसेट यूज किया है, जो 12nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की रैम को वर्चुअली 4GB एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसकी स्टोरेज भी 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

इस फोन में कंपनी ने 7000mAh की दमदार बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type C का सपोर्ट मिलेगा। इसमें डुअल 4G सिम कार्ड के साथ-साथ WiFi, Bluetooth और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे सपोर्ट मिलेंगे। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन में 13MP का रियर और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें – 14999 रुपये में लॉन्च हुआ 120Hz डिस्प्ले वाला फोन, Google Pixel 11 जैसा है लुक





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments