BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक और नया ऑफर पेश किया है। कंपनी हाल में लॉन्च हुए 365 दिन वाले सस्ते रिचार्ज प्लान में 380 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान 1 लाख के एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और 10,000 रुपये के साइबर फ्रॉड इंश्योरेंस बेनिफिट्स के साथ भी आता है।
380 दिनों की वैलिडिटी
BSNL ने अपने X हैंडल से इस प्रीपेड प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी देने की घोषणा की है। भारत संचार निगम का यह 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान 2449 रुपये में आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, इसमें यूजर्स को फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा यानी कुल 730GB डेटा बेनिफिट के साथ आता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा।
BSNL के इस प्लान में अब यूजर्स को 380 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स जैसे कि डेटा और फ्री SMS का भी लाभ अब ज्यादा दिनों को मिलेगा। BSNL के इस प्लान में अब यूजर्स को 30GB एक्स्ट्रा डेटा और 1500 एक्स्ट्रा फ्री SMS का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलेगा।
1 लाख का इंश्योरेंस कवर
इस प्लान के साथ अपना नंबर रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 1 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलेगा। साथ ही, 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस कवर का भी लाभ मिलेगा। पर्सनल एक्सीडेंटल कवर की बात करें तो रोड एक्सीडेंट, बर्न यानी आग से जलने पर, सर्प दंश, बिजली गिरने और इलेक्ट्रिक शॉक लगने पर इस एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का लाभ ले सकेंगे। साथ ही, किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होने पर यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा।
इस प्लान के साथ कंपनी ने 202 रुपये वाला प्लान भी पेश किया है, जिसमें एक्सीडेंट और साइबर फ्रॉड कवर भी मिलता है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसकी वैलिडिटी 32 दिनों की है। यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को 300 मिनट वॉइस कॉल का लाभ दिया जाएगा। यह प्लान 5GB इंटरनेट डेटा और 100 फ्री SMS के लाभ के साथ आता है।
यह भी पढ़ें – 7 इंच का डिस्प्ले, 13500mAh की बैटरी, चीनी कंपनी ला रही तगड़े फीचर वाला पावरफुल फोन

