Tuesday, November 24, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVivo ला रहा 64MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा वाला फोन, दिसंबर में होगा...

Vivo ला रहा 64MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा वाला फोन, दिसंबर में होगा लॉन्च


Vivo अगले महीने यानी दिसंबर में अपनी नई S70 सीरीज लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी इस सीरीज में Vivo S70 और Vivo S70 Pro पेश कर सकती है। इस सीरीज के दोनों फोन 64MP पेरीस्कोप कैमरा के साथ आएंगे। ये फोन पिछले साल आई Vivo S60 सीरीज के अपग्रेड होंगे। कंपनी ने इस सीरीज के दोनों मॉडल का प्री-ऑर्डर शुरू कर दिया है।

प्री-ऑर्डर हुआ शुरू

Vivo ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से फोन के प्री-ऑर्डर की घोषणा की है और कंफर्म किया है कि इस सीरीज का प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है। इस सीरीज के दोनों फोन Vivo X500 सीरीज की तरह ही डेडिकेटेड फोटोग्राफी एक्सेसरीज के साथ पेश किए जाएंगे। कंपनी ने इन दोनों फोन की लॉन्च दिसंबर में कंफर्म की है। हालांकि, इसके लिए फिलहाल कोई स्पेसिफि डेट कंफर्म नहीं की गई है।

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने दावा किया है कि वीवो की इस अपकमिंग सीरीज के दोनों फोन फ्लैगशिप रेंज में पेश किए जाएंगे। इनके साथ कंपनी प्रोफेशनल फ्लैश प्रोट्रेट किट भी देगी। यह किट एडवांस फोटोग्राफी क्षमता से लैस होगा और लो-लाइट कंडीशन में भी अच्छी तस्वीर क्लिक कर सकेगा। टिप्स्टर ने ये भी दावा किया है कि इस किट के जरिए लाइव और स्टैटिक दोनों ही तरह की तस्वीर क्लिक की जा सकती है।

64MP प्रोट्रेट टेलीफोटो कैमरा

DCS के मुताबिक, Vivo S70 सीरीज के दोनों फोन प्रोफेशनल प्रोट्रेट एक्सेसरीज के साथ आएंगे। इस सीरीज के फ्लैगशिप मॉडल में 64MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इस सीरीज के प्रो मॉडल के फीचर्स भी ऑनलाइन सामने आए हैं। यह फोन 6.59 इंच के 1.5K रेजलूशन वाले फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इस फोन में मेटल फ्रेम बॉडी मिलेगी। साथ ही, यह IP69 रेटेड होगा, जिसकी वजह से पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। इसके कैमरे की बात करें तो इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा दिया जाएगा। साथ ही, यह 64MP पेरीस्कोप टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा से लैस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिल सकता है। वीवो का यह फोन 7000mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह Andorid 17 पर बेस्ड Origin OS 7 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – कंप्यूटर पर लॉग-आउट नहीं करते हैं WhatsApp? सरकार ने जारी की चेतावनी, हो सकता है बड़ा फ्रॉड





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments