Wednesday, November 25, 2026
Homeराज्यदिल्लीहरियाणा- होटल में गर्लफ्रेंड की हत्या कर 2 नोट छोड़े: बॉयफ्रेंड...

हरियाणा- होटल में गर्लफ्रेंड की हत्या कर 2 नोट छोड़े: बॉयफ्रेंड ने लिखा- 8 साल से प्यार था; खुद के नहर में कूदने की बात कही – Faridabad News




हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की 19 वर्षीय छात्रा अरुणा ने सुसाइड नहीं किया, बल्कि उसकी हत्या हुई थी। उसका बॉयफ्रेंड विपिन यादव (24) उसे होटल के कमरे में ले गया था। मंगलवार सुबह कमरे में अरुणा का शव मिला। पास में चूहे मारने की दवा के रैपर पड़े थे। पुलिस को पहले मामला सुसाइड का लग रहा था, लेकिन जांच के दौरान विपिन के साइन वाले दो नोट मिले। पहले नोट में उसने लिखा कि दोनों 8 साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। उसने पहले अरुणा को मारने और फिर खुद जान देने के लिए आगरा नहर में कूदने की बात लिखी। दूसरे नोट में उसने अलग-अलग लोगों के लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब दिया है। विपिन सोमवार शाम होटल से निकल गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दोनों कुरैशीपुर गांव के रहने वाले पुलिस के मुताबिक, अरुणा और विपिन यादव दोनों कुरैशीपुर गांव की गांधीनगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। दोनों पड़ोसी हैं। अरुणा दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीटेक सेकेंड ईयर की छात्रा थी। दोनों 23 नवंबर को फरीदाबाद के एक होटल में पहुंचे और कमरा नंबर 204 बुक कराया था। सुबह यूनिवर्सिटी जाने के लिए घर से निकली अरुणा के पिता शंभू ने बताया कि उनकी बेटी सोमवार सुबह दिल्ली यूनिवर्सिटी जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर 12 बजे उसकी आखिरी बार अपनी मां से बात हुई थी। उस समय उसने दोपहर 3 बजे तक घर पहुंचने की बात कही थी। हालांकि, 3 बजे के बाद अरुणा ने फोन उठाना बंद कर दिया। पूरी रात तलाशते रहे परिजन पिता के मुताबिक, उन्होंने पूरी रात बेटी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला। मंगलवार सुबह परिजनों ने पुलिस को अरुणा के लापता होने की सूचना दी। इसके कुछ घंटे बाद पुलिस ने उन्हें होटल जोया में एक युवती का शव मिलने की जानकारी दी। परिजन होटल पहुंचे और शव की पहचान अरुणा के रूप में की। अब जानिए होटल में क्या-क्या हुआ… पहले नोट में लिखा- पहले उसे मारा फिर खुद को… पुलिस को कमरे से विपिन के हस्ताक्षर वाले दो नोट मिले हैं। पहले नोट में उसने खुद को विपिन यादव बताते हुए लिखा कि वह और अन्नू (अरुणा) 8 साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों दुनिया से परेशान होकर यह कदम उठा रहे हैं। उसने लिखा कि उसने पहले अन्नू को मारा और फिर खुद को। यह सब दोनों ने सोच-समझकर और होश में किया। नोट में आगे लिखा है कि उसने 3-4 बार फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन हर बार बच गया। इसलिए वह नहर में कूद गया। उसने लिखा कि उसने अपनी आखिरी लोकेशन अन्नू के फोन पर छोड़ दी है और उसकी सुसाइड की आखिरी लोकेशन भी उसी फोन पर मिलेगी। नोट में अंकित नाम और एक मोबाइल नंबर भी लिखा है। दूसरे नोट में लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब दूसरे नोट में विपिन ने अलग-अलग लोगों से लिए और उन्हें दिए गए पैसों का हिसाब लिखा है। इसमें विपुल के 50 हजार रुपए, हरिओम पंडित के 3.50 लाख रुपए का जिक्र है। उसने लिखा कि हरिओम को ब्याज सहित 2 लाख रुपए दे चुका है और अब ब्याज के रुपए बचे हैं। उसके घर के कागजात हरिओम के पास हैं और सतीश शर्मा पड़ोसी गारंटर है। इसके अलावा श्याम बिहारी यादव के 1.50 लाख रुपए का जिक्र करते हुए लिखा कि एक लाख रुपए दे चुका है। श्याम बिहारी के बेटे पर अपने एक लाख रुपए बकाया बताए। पदम के एक लाख रुपए बाकी लिखे और कहा कि ये रुपए उसने आज सुबह कैश दिए हैं। वहीं, रितु पर अपने 50 हजार रुपए बकाया होने की बात लिखी। आगरा नहर में युवक की तलाश कर रही पुलिस मामले की जांच कर रहे धौज थाना प्रभारी अनिल कुमार के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम के बाद ही अरुणा की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। कमरे से चूहे मारने की दवा के रैपर मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि युवती को यही दवा दी गई थी। अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस विपिन की तलाश कर रही है। नोट में आगरा नहर में कूदने की बात लिखे जाने के बाद वहां भी पुलिस टीम भेजी गई है। टीम नहर में उसकी तलाश कर रही है। इसके अलावा होटल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments