नारायण विहार इलाके में बुधवार तडक़े एक विला में आग लगने से अफरा-तफरी के साथ दहशत फैल गई। आग बुझाने की कवायद में दंपती सहित दो बेटियां झुलस गई, जबकि बेटे को लपटो से बचा लिया गया। शुक्र रहा कि स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सकुशल निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उनके चेहरे आग की लपटो से झुलसे हैं जबकि शरीर सुरक्षित होने के चलते हालत खतरे से बाहर है। हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार हादसा तडक़े करीब 5 बजे मांग्यावास स्थित कीर्ति नगर में बने एक विला में हुआ। यहां नीरज (43) अपनी पत्नी गौरी (40) और 10-12 साल के दो बेटियों के अलावा 6 साल के बेटे के साथ रहता है। विला की ऊपरी मंजिल पर परिवार सोया था जबकि निचली मंजिल पर नीरज का दादा सो रहा था। इसी दौरान कमरे में आग लगी तो बिस्तरों तक पहुंच गई। दंपती ने आग बुझाने का प्रयास किया जिसके चलते पति-पत्नी और दोनों बेटियों के चेहरे झुलस गए। शुक्र रहा कि समय रहते सभी को बाहर निकाला जिससे पूरे परिवार के जिंदगी बच गई। आग थोडा और भभकती तो जनहानि हो सकती थी। दादा ने बचाया पोता आग लगने से घर में मची अफरा-तफरी के बीच परिवार की चीख सुनकर स्थानीय लोग घरों से निकल कर दौड़ पड़े। निचली मंजिल पर सो रहे दादा ने बिना समय गंवाए 6 साल के पोते को गोद में भरकर बाहर निकाल लिया। हादसे में कमरे के फर्नीचर सहित कपड़े जले हैं, मगर ज्यादा नुक्सान होने से बच गया।
शॉर्ट सर्किट से हादसा प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि आग का कारण बिजली का शॉर्ट रहा। जिस कमरे में दपती सोया उसी में आग लगी। सर्दी के चलते उन्हें चिंगारी का पता नहीं चला और इसी बीच चिंगारी फर्नीचर-कपड़ों तक पहुंची तो आग का रूप ले लिया। हालांकि स्थानीय लोग और परिवार की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
ऑटो मोबाइल की दुकान नीरज की अजमेर रोड डीसीएम पर ऑटो मोबाइल की दुकान है। उसने बताया कि वह रात को परिवार के साथ खाना खाकर सोया था। सुबह कमरे में धुंऐ से घुटे दम और आग की लपटों की तपिश से नींद टूटी। बच्चे भी गहरी नींद में थे। आंख खुलते ही मंजर देख डरे पति-पत्नी ने शोर मचाकर बच्चों को जगाने के साथ ही जैसे-तैसे आग बुझाना शुरू किया था। शुक्र रहा कि सभी की जान बच गई।
Source link

