Last Updated:
सर्दियों के मौसम में बाजार में ताजी मूली खूब मिलती है. आमतौर पर लोग इससे सलाद, पराठे और सब्जी बनाते हैं, लेकिन इसका चटपटा अचार भी खाने का स्वाद बढ़ा सकता है. इसे रोटी, पराठे और दाल-चावल के साथ खाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे घर पर बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. सुल्तानपुर की अचार स्पेशलिस्ट सविता श्रीवास्तव ने लोकल 18 को मूली का अचार बनाने की आसान विधि बताई है.
अचार बनाने के लिए 500 ग्राम ताजी और अच्छी गुणवत्ता वाली मूली लें. इसे अच्छी तरह धोकर छील लें.
मूली को पतले और लंबे टुकड़ों में काट लें, ताकि मसाले अच्छी तरह मिल सकें
कटे हुए टुकड़ों को साफ कपड़े पर कुछ घंटों तक फैलाकर सुखाएं. मूली का अतिरिक्त पानी निकलना जरूरी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पीली सरसों, सौंफ, मेथी दाना और अजवाइन को हल्का दरदरा पीस लें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं.
गर्म किए हुए तेल को थोड़ा ठंडा करके अचार में मिलाएं. साथ में 2 बड़े चम्मच नींबू का रस डालें.
तैयार अचार को साफ और पूरी तरह सूखे कांच के जार में भरें. इसे 2 से 3 दिन तक सूखी जगह पर रखकर रोजाना एक बार हिलाएं.

