Saturday, November 28, 2026
Homeराज्यबिहारदहेज में बाइक नहीं मिलने पर हत्या का आरोप,सास-बहनोई अरेस्ट: सीतामढ़ी...

दहेज में बाइक नहीं मिलने पर हत्या का आरोप,सास-बहनोई अरेस्ट: सीतामढ़ी के रामनगरा गांव में विवाहिता की मौत का मामला – Sitamarhi News


सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव में 20 वर्षीय ललिता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उनकी सास और बहनोई को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

.

पुलिस ने शनिवार को ललिता की सास जीरा देवी और बहनोई सुनील सहनी को गिरफ्तार किया। सुप्पी थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

शादी के बाद बाइक मांगने का आरोप

रामनगरा गांव के वार्ड नंबर 3 निवासी बादल सहनी की पत्नी ललिता की गुरुवार रात संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। उनकी शादी 15 मई 2025 को हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक मांगने लगे थे। मांग पूरी नहीं होने पर ललिता को परेशान किया जाता था।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात बाइक की मांग को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान ललिता की हत्या किए जाने का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

अस्पताल में मृत घोषित किया गया

घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग ललिता को सीतामढ़ी सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सुप्पी थाना पुलिस ने जांच शुरू की।

थानाध्यक्ष के मुताबिक, जीरा देवी रामनगरा की रहने वाली हैं, जबकि सुनील सहनी मनियारी के निवासी हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments