Monday, November 30, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशग्वालियर में बदला स्कूलों का समय: सुबह 9 बजे के बाद...

ग्वालियर में बदला स्कूलों का समय: सुबह 9 बजे के बाद लगेंगे; स्वेटर के रंग या ड्रेस कोड की बाध्यता नहीं – Gwalior News



ग्वालियर जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और सुबह के समय गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों और अभिभावकों को बड़ी राहत दी है।

.

कलेक्टर रुचिका चौहान ने आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।

नए आदेश के मुताबिक, 1 दिसंबर से नर्सरी से लेकर 12वीं तक की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे के बाद ही संचालित की जाएंगी।

हर दिन के साथ घट रहा तापमान

ग्वालियर में रात का तापमान हर दिन के साथ घट रहा है। फिलहाल रात का तापमान (न्यूनतम तापमान) 10 से 11 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में यह तापमान गिरकर 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा। ऐसे में स्कूल जा रहे बच्चों को कोई परेशानी न हो इसलिए ग्वालियर कलेक्टर ने स्कूल के समय में बदलाव का बड़ा फैसला लिया है।

स्वेटर के रंग को लेकर स्कूल नहीं बना सकेंगे दबाव

समय बदलने के साथ ही कलेक्टर ने निजी स्कूलों की मनमानी पर भी लगाम लगाई है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी स्कूल बच्चों को किसी विशेष रंग (कलर) या तय ड्रेस कोड के ही गर्म कपड़े पहनकर आने के लिए बाध्य नहीं करेगा। ठंड से बचने के लिए बच्चों के पास घर में जो भी गर्म कपड़े उपलब्ध हैं, वे उन्हें पहनकर स्कूल जा सकेंगे।

आदेश के मुख्य बिंदु

  • लागू होने की तारीख: यह आदेश 1 दिसंबर से प्रभावी होगा।
  • किन पर लागू: जिले के सभी शासकीय (सरकारी) और निजी (प्राइवेट) विद्यालयों पर यह नियम समान रूप से लागू रहेगा।
  • कक्षाएं: नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

DEO को सख्ती से पालन कराने के निर्देश

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिले के हर स्कूल में इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रशासन के इस फैसले से कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह ठिठुरते हुए स्कूल जाने वाले हजारों नौनिहालों को बड़ी राहत मिली है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments