Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशझांसी के लहचूरा बांध की 2.85 करोड़ से होगी मरम्मत: गेट...

झांसी के लहचूरा बांध की 2.85 करोड़ से होगी मरम्मत: गेट दुरुस्त होंगे, रबर सील बदली जाएगी, केन बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ेगा बांध – Jhansi News



झांसी के चौधरी चरण सिंह लहचूरा बांध की सूरत बदली जाएगी।

झांसी के चौधरी चरण सिंह लहचूरा बांध की सूरत बदली जाएगी। 2.85 करोड़ रुपए की लागत से बांध की मरम्मत होगी। पुराने गेट दुरुस्त होंगे और रबर सील भी बदली जाएगी।

.

शासन ने पहली किस्त के तौर पर 31.77 लाख रुपए जारी कर दिए हैं। अफसरों का कहना है कि मानसूनी सीजन के बाद काम शुरू कराया जाएगा।

धसान नदी पर स्थित चौधरी चरण सिंह लहचूरा बांध का निर्माण 1971 में हुआ था। इस बांध से सिंचाई समेत जल विद्युत उत्पादन भी होता है। 50 साल से अधिक पुराना हो जाने की वजह से इसमें गाद भी भरने लगी है। हालांकि, पिछले साल से यह बांध पूरा नहीं भर पाया था।

बांध की क्षमता 182 मीटर है

सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार बांध की कुल क्षमता 182.30 मीटर है। बांध में कुल 15.90 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) स्टोर हो सकता है, लेकिन बांध में डेड स्टोरेज के तौर पर सिर्फ 2.50 एमसीएम पानी ही बचा है। ऐसे में अब इसमें सिंचाई के लिए पानी नहीं बचा।

सिंचाई अफसरों का कहना है कि इस बांध को केन-बेतवा लिंक परियोजना से जोड़ा जाएगा। इससे बांध को पूरी क्षमता से भरा जा सकेगा।

बांध की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 285.19 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा गया था। अब बांध के गेट एवं सुपर स्ट्रक्चर पेंट होने के साथ दुरुस्त होंगे।

रबर सील बदली जाएगी। साथ ही अन्य कई अहम कार्य कराए जाएंगे। मुख्य अभियंता अंबुज द्विवेदी ने बताया 31 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments