राजस्थान को 1914.71 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि राजस्थान में 1000.90 किलोमीटर लंबाई की 40 राज्य सड़क परियोजनाओं के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एव
.
इसके साथ ही प्रदेश में 104.49 किमी हाईवे परियोजनाओं के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लगभग 1394 करोड़ रुपए की लागत की नई परियोजनाओं को स्वीकृत किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आभार जताया है ।
राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से 31 प्रमुख जिला सड़कें, 8 राज्य राजमार्ग और 1 अन्य जिला सड़क के खंडों को मजबूत और सड़कें चौड़ी करने का कम कराया जाएगा। इससे राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बेहतर सड़क संपर्क और निर्बाध यात्रा प्रदान करने में मदद मिलेगी।
इसके साथ ही 1394 करोड़ की लागत से अमरपुरा से गोगेलाव तक चार लेन नागौर बाईपास और नागौर नेत्रा सड़क के 4 लेन का कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

