Monday, May 25, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखरगोन में बलाई समाज के श्मशान घाट पर अतिक्रमण: 70 साल...

खरगोन में बलाई समाज के श्मशान घाट पर अतिक्रमण: 70 साल पुराने कुएं पर भी कब्जा किया, कलेक्टर से शिकायत – Khargone News


खरगोन जिले के बाड़ी गांव में बलाई समाज के पुराने बाल श्मशान घाट पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर भव्या मित्तल से मिलकर इसकी शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।

.

शिकायत में गजानंद सावनेर सहित 50 से अधिक ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत द्वारा श्मशान भूमि पर लगाई गई तार फेंसिंग को 16 जून को माजिद और मकबूल नामक लोगों ने जेसीबी मशीन से उखाड़ दिया। आरोप है कि उन्होंने करीब 70 साल पुराने श्मशान के कुएं पर भी कब्जा कर लिया है।

एसडीएम को दी कई शिकायतें, नहीं हुई कार्रवाई ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की कई बार शिकायत कसरावद एसडीएम से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की।

जनप्रतिनिधियों ने किया मौका मुआयना घटना के बाद गांव के जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विवादित जमीन की रजिस्ट्री 6 मार्च 1992 की है, लेकिन राजस्व विभाग ने बिना सूचना दिए सीमांकन कर दिया।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर भव्या मित्तल ने मामले की जांच कसरावद एसडीएम को सौंपी है। उन्होंने जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments