Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशहनुमना पुलिस ने 21 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा: उत्तरप्रदेश ले...

हनुमना पुलिस ने 21 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा: उत्तरप्रदेश ले जाए जा रहे थे बछ़ड़े, आरोपी अब्दुल्ला और इद्रीश खान गिरफ्तार – Mauganj News



रीवा जोन में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हनुमना थाना पुलिस ने मंगलवार को एक ट्रक में अमानवीय तरीके से भरे 21 मवेशियों को मुक्त कराया है।

.

18 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक नंबर UP 70 HT 2622 में अवैध रूप से पशुओं को ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर हनुमना पुलिस ने पिपराही घाटी में नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ा। ट्रक में 13 भैंस और 8 बछड़े क्रूरतापूर्वक भरे हुए थे। मवेशी उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे थे।

पुलिस ने मौके से सीधी जिले के कोदौरा थाना अमिलिया के दो आरोपियों अब्दुल्ला खान और इद्रीश खान को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकडे के नेतृत्व में पूरी टीम ने सराहनीय काम किया। टीम में सहायक उपनिरीक्षक अमर सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments