Monday, August 3, 2026
Homeबॉलीवुड'जया उनकी पत्नी, रेखा उनकी गर्लफ्रेंड', जब यश चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन...

‘जया उनकी पत्नी, रेखा उनकी गर्लफ्रेंड’, जब यश चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन के अफेयर पर किया खुलासा, हुआ था खूब बवाल


Last Updated:

जया बच्चन संग शादी के बाद 1980 के दशक में अमिताभ बच्चन का रेखा संग नाम जुड़ा. दोनों के रिलेशनशिप की खूब चर्चाएं रहीं. इसे लेकर जया और रेखा के बीच सालों तक तकरार रही. इसके बावजूद यश चोपड़ा ने वो हिम्मत दिखाई, जो कोई एक फिल्ममेकर नहीं दिखा सका.

यश चोपड़ा ने रेखा और जया बच्चन के बीच तनाव को जानते हुए भी उन्हें एक फिल्म के राजी कर लिया. अमिताभ इस फिल्म में लीड हीरो बने. फिल्म का नाम ‘सिलसिला’ है. यह इन कलाकारों केरियल लाइफ लव ट्रायएंगल की झलक दिखाती है. 80 के दशक में यह तिकड़ी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती थी.

Amitabh Bachchan Jaya

‘सिलसिला’ में रेखा, जया और अमिताभ बच्चन तीनों ने अभिनय किया. कई लोगों ने दावा किया कि फिल्म की कहानी इन तीनों की रियल लाइफ कहानी है. यश चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में खुलकर बात की थी और रेखा को अमिताभ की गर्लफ्रेंड कहा था.

Amitabh Bachchan Jaya

रिपोर्ट्स के अनुसार, रेखा पहले से ही शादीशुदा अमिताभ से प्यार करती थीं. अमिताभ फीलिंग्स भी कुछ ऐसी ही थी. फिल्म का जब प्रीमियर हुआ, तो जया को हताश भी देखा गया. जया उस वक्त और दुखीं हो गई थीं जब रेखा ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में सिंदूर लगाकर पहुंची थीं और अमिताभ के साथ घूम रही थीं.

Amitabh Bachchan Jaya

यश चोपड़ा साल 2010 में बीबीसी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अमिताभ और रेखा का अफेयर सिलसिला की शूटिंग शुरू होने से पहले ही जोर पकड़ चुका था. उन्होंने कहा, “‘सिलसिला’ के दौरान मैं हमेशा तनाव में और डरा हुआ था. क्योंकि रियल लाइफ को रील में दिखा रहा था.”

Amitabh Bachchan Jaya

यश चोपड़ा ने कहा था,”जया उनकी पत्नी थीं और रेखा उनकी गर्लफ्रेंड थीं और ऐसी कहानी रियल लाइफ में भी चल रही थी. कुछ भी हो सकता था क्योंकि वे एक साथ काम कर रहे थे. जब एक पुरुष और महिला रोमांटिक सीन कर रहे होते हैं तो यह पॉसिबल नहीं है कि वे रिश्ते में न आएं.”

Amitabh Bachchan

यश चोपड़ा ने आगे कहा था, “पहले यह इतना ओपनली नहीं था, लेकिन आज यह है. पहले किसी को परवाह नहीं थी. यह एक अफवाह है जिसके साथ हम बड़े हुए हैं, लेकिन किसी ने इसे कभी पुष्टि नहीं की.” जब बीबीसी का यह इंटरव्यू ऑन एयर हुआ, तो अमिताभ इन खुलासों को लेकर यश चोपड़ा से नाराज हो गए थे.

Amitabh Bachchan Jaya

हालांकि, बीबीसी ने बाद में कहा कि वह यश चोपड़ा के बयान की पुष्टि नहीं करते. अमिताभ बच्चन या उनके रिप्रेजेंटेटिव्स में से किसी ने उन्हें इस पर सफाई नहीं दी थी. रेखा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के इस लव ट्राएंगल को लेकर आज भी संशय बना हुआ है.

homeentertainment

‘जया उनकी पत्नी, रेखा उनकी GF’, जब यश चोपड़ा ने अमिताभ के अफेयर का खुलासा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments