रेनी को साइबर क्राइम टीम चेन्नई से अहमदाबाद लेकर आ रही है। (इनसेट में रेनी)
अहमदाबाद की साइबर क्राइम यूनिट ने देश के 11 राज्यों में बम ब्लास्ट की धमकियां देने वाली लड़की को चेन्नई से अरेस्ट किया है। आरोपी रेनी जोशील्डा के लेकर टीम अहमदाबाद आ रही है। शुरुआती पूछताछ में रेनी ने कबूल किया है कि उसने अपने प्रेमी को फंसाने के लिए
.
आज गुजरात हाईकोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी मंगलवार को गुजरात हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया है। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि मेल उसी ईमेल आईडी से आया है, जिससे रेनी धमकियां भरे ईमेल भेजा करती थी। जांच टीम का कहना है कि ये रेनी का शेड्यूल ईमेल हो सकता है। साइबर क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि इस मेल को लेकर रेनी से पूछताछ की जाएगी कि ईमेल शेड्यूल था या फिर उसकी साजिश में कोई और भी शामिल है।
बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए रची थी साजिश चेन्नई में रहने वाली रेनी जोशील्डा रोबोटिक्स में ग्रेजुएट है और डेलॉइट में सीनियर कंसल्टेंट के तौर पर काम करती है। रेनी अपने ऑफिस में काम करने वाले एक युवक से प्रेम करती थी। लेकिन, इसी साल युवक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसी बात से बौखलाई रेनी ने उसे फंसाने के लिए इस साजिश को अंजाम दिया।
रेनी मेल भेजने के लिए डार्क वेब, वीपीएन और वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करती थी।
11 राज्यों की पुलिस को थी तलाश अहमदाबाद के जेसीपी क्राइम ब्रांच शरद सिंघल ने बताया कि रेनी, दिविजप्रभाकर और पाकिस्तानवेब जैसे नामों का इस्तेमाल कर धमकी भरे ईमेल भेजती थी। वह इसके लिए डार्क वेब, वीपीएन और वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करती थी। रेनी ने पिछले 6-7 महीनों में देश के 11 राज्यों में धमकी के ईमेल भेजे थे। इसीलिए 11 राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
आईपी और डार्क वेब से पूरा ढांचा खड़ा किया था रेनी ने अहमदाबाद के दिव्य ज्योत स्कूल, बीजे मेडिकल कॉलेज, जिनेवा स्कूल और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल भेजे थे। इसके चलते अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी थी। जांच टीम ने पाया कि रेनी ने अलग-अलग आईपी और डार्क वेब से पूरा ढांचा खड़ा कर रखा था। इनकी मदद से उसने ईमेल और व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किए थे। इन्हीं के जरिए वह धमकियों वाले ईमेल और वॉट्सएप मैसेजेस भेजा करती थी।

जेसीपी क्राइम ब्रांच शरद सिंघल।
साइबर क्राइम की डार्क वैब और वीपीएन पर थी पैनी नजर जेसीपी क्राइम ब्रांच शरद सिंघल ने बताया कि रेनी की एक गलती ने ही हमें उस तक पहुंचा दिया। जांच में हमने पाया कि मैसेजेस के लिए डार्क वेब और वीपीएन नंबर का यूज किया जा रहा था। इसलिए हमारी डार्क वैब और वीपीएन पर पैनी नजर थी। रेनी को लगा था कि वह डार्क वेब पर अदृश्य रहेगी। लेकिन, बार-बार ई-मेल भेजने के चलते हम उस तक पहुंच गए।
रेनी साइबर टूल्स और सोशल इंजीनियरिंग में ट्रेंड थी। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईटी में करियर बनाने वाली रेनी ने अपने टैलेंट का इस्तेमाल गलत कामों में किया। रेनी ने 11 राज्यों में इस तरह के धमकी भरे कुल 21 ईमेल और मैसेज भेजे थे। फिलहाल हम यह पता लगा रहे हैं कि इस मामले में उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं।

14 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की धमकी मिली थी।
IPL के दौरान मोदी स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी थी आईपीएल मैच से पहले 14 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) को यह ईमेल मिला था। अहमदाबाद पुलिस के उच्च अधिकारियों और बम निरोधक दस्ते की टीम ने स्टेडियम की जांच की थी। शुरुआती जांच में पता चला था कि जीसीए को भेजा गया ईमेल जर्मनी-रोमानिया के सर्वर से भेजा गया था।

अहमदाबाद के जिनेवा स्कूल की फाइल फोटो।
जिनेवा लिबरल स्कूल में बम विस्फोट की धमकी अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के दौरान ही अहमदाबाद के जिनेवा लिबरल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला था। मेल में कहा गया था कि साल 2023 में हैदराबाद के एक होटल में लड़की से हुए रेप मामले में पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है। पुलिस का ध्यान खींचने के लिए इस स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें…
नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी:पाकिस्तान से आया था GCA को ईमेल

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) को पाकिस्तान से एक ईमेल आया है, जिसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम को विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी गई है। जीसीए ने अहमदाबाद पुलिस को इसकी सूचना दी और अहमदाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और बम निरोधक दस्ते की एक टीम ने स्टेडियम में जांच की है। पूरी खबर पढ़ें.. https://www.bhaskar.com/local/gujarat/news/threat-to-blow-up-narendra-modi-stadium-134981882.html
भोपाल के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी:तेलुगु भाषा में मेल किया, स्कूल खाली कराया गया; पुलिस और ATS ने ली तलाशी

भोपाल के पिपलानी में स्थित एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने ऑफिशियल ईमेल आईडी पर बिल्डिंग को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की चेतावनी दी। मामला शनिवार सुबह 10.30 बजे हरमन माइनर स्कूल का है। आज स्कूल की छुट्टी थी, लेकिन स्टाफ के कुछ सदस्य और कुछ छात्रों के परिजन मीटिंग के लिए मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें..

