Monday, August 3, 2026
Homeबॉलीवुड6 साल की उम्र से स्टार बनना चाहती थीं ये एक्ट्रेस, अपने...

6 साल की उम्र से स्टार बनना चाहती थीं ये एक्ट्रेस, अपने दम पर दे चुकी कई हिट, बॉक्स ऑफिस पर फिल्में मचाती है तहलका


Last Updated:

बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट आज भले ही लाखों दिलों पर राज कर रही हों, लेकिन फिल्ममेकर मोहित सूरी का कहना है कि आलिया को बचपन से ही पता था कि वो एक दिन स्टार बनेंगी. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मोहित सूरी …और पढ़ें

एक्ट्रेस पर फैंस जान लुटाते हैं

हाइलाइट्स

  • आलिया भट्ट ने 6 साल की उम्र में फिल्म ‘संघर्ष’ से डेब्यू किया था.
  • आलिया को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और स्टार बनने की चाह थी.
  • आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं और हिट फिल्मों की गारंटी हैं.
नई दिल्ली. आलिया भट्ट ने 6 साल की उम्र में ही फिल्म ‘संघर्ष’ से डेब्यू किया था. साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में आलिया ने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था उस समय आलिया भट्ट की उम्र लगभग 6 साल थी. अब मोहित सूरी ने खुलासा किया है कि वह उसी वक्त स्टार बनना चाहती थीं.

मोहित सूरी ने बताया कि जब आलिया महज 6 साल की थीं, तब से उन्होंने साफ कर दिया था कि उन्हें एक्टिंग करनी है. उन्होंने कहा, ‘आलिया को कैमरे से कितना प्यार है, ये हम सब तब से जानते हैं जब वो बहुत छोटी थी. आलिया को फिल्मों, म्यूजिक और परफॉर्मेंस से लगाव बहुत पहले से था.

Alia Bhatt bikini Look
वायरल हो रही फोटो

शूरू से ही हिट की परख

मोहित ने बताया कि आलिया को बहुत कम उम्र से ही पता था कि दर्शकों को क्या पसंद आता है. उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘वो बहुत कमर्शियल माइंड की थी, उसे समझ था कि क्या हिट होगा और क्या नहीं.मोहित सूरी ने एक प्यारी सी याद शेयर करते हुए बताया कि, एक बार फैमिली डिनर के दौरान, आलिया एक लैंप के पास खड़ी थी और बहुत प्यारी लग रही थी. मैंने फोटो क्लिक करने के लिए कैमरा निकाला, वो बोली ‘क्या कर रहे हो?’ मैंने कहा, बस एक फोटो खींच रहा हूं, उसने तुरंत कहा आप गलत साइड से ले रहे हो और फिर अपना डिंपल वाला साइड सामने कर लिया.

बता दें कि आलिया भट्ट 8-9 साल की थी, तब से ही साफ था कि उसे एक्ट्रेस बनेंगी. आज आलिया हिट की गारंटी कहलाती है, गंगूबाई और राजी जैसी फिल्मों ये साबित हो गया कि वह अकेले अपने दम पर हिट दे सकती है.

homeentertainment

6 साल की उम्र से स्टार बनना चाहती थीं ये एक्ट्रेस, अपने दम पर दे चुकी कई हिट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments