Last Updated:
शशि कपूर बेहद शांत एक्टर माने जाते हैं, लेकिन एक बार जब बात उनकी को-स्टार पर आ बनी तो वो गुस्से से लाल हो गए. उन्होंने अपना आपा का दिया और वो कहा, जिसको सुनने के बाद किया को भी यकीन नहीं हुआ. क्या है ये किस्सा, चलिए बताते हैं…
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के सबसे सजीले और शालीन एक्टर माने-जाने वाले शशि कपूर न सिर्फ अपने सौम्य अंदाज और दिलकश मुस्कान के लिए मशहूर थे, बल्कि उन्होंने पर्दे पर कई अदाकारों के साथ इतनी मजबूत केमिस्ट्री बनाई कि दर्शकों के दिलों में उनकी जोड़ी हमेशा के लिए बस गई.

शशि कपूर की फिल्मों में रोमांस, भावुकता और क्लासिक अंदाज का ऐसा मिश्रण था कि हर एक्ट्रेस के साथ उनकी ट्यूनिंग अलग ही नजर आती थी. शर्मिला टैगोर, जीनत अमान, राखी, नीतू कपूर, हेमा मालिनी और परवीन बॉबी सहित उन्होंने कई एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर की.

शशि कपूर को करीब से देखने वाले और अक्सर उनके साथ स्क्रीन शेयर करने वालीं एक्ट्रेसेस भी ये मानती हैं कि कैमरे के सामने जितने सुलझे हुए नजर आते थे, उतनी ही विनम्रता रियल लाइफ में भी दिखाते थे. यही बात उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को असली बनाती थी. लेकिन क्या आप उस किस्से को जानते हैं, जब बला की खूबसूरत एक्ट्रेस की चीखें सुन जब शशि कपूर का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया था.

ये किस्सा है 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ का. फिल्म में शशि कपूर के साथ नजर आई थीं आइकॉनिक एक्ट्रेस जीनत अमान. इस फिल्म ने एक्ट्रेस के करियर को वो दिशा दी, जिसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उनके साथ एक बेहद शर्मनाक वाकया हुआ, जिसके बारे में जब शशि कपूर को पता चला, वो गुस्से से लाल हो गए. दरअसल, एक्ट्रेस के एक फैन ने उनके साथ बहुत बद्तमीजी की थी.

दरअसल, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की स्पेशल स्क्रीनिंग दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित रीगल सिनेमा में रखी गई थी. जब जीनत अमान और शशि कपूर वहां पहुंचे, तो स्वागत फूलों की बारिश से हुआ. फैंस की भीड़ बेकाबू थी. हर कोई जीनत को पास से देखने को बेताब था. इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक शरारती युवक ने जीनत अमान के साथ अश्लील हरकत कर दी. उसने एक्ट्रेस को चिकोटी काट ली.जीनत दर्द से चीख उठीं और इधर-उधर देखकर उस शख्स को पहचानने की कोशिश की, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि वो उसे पकड़ नहीं सकीं.

जैसे ही शशि कपूर ने जीनत की चीख सुनी, उनका खून खौल उठा. उन्होंने गुस्से में भीड़ को चेतावनी देते हुए कहा- ‘काबू में रहिए, वरना हम वापस लौट जाएंगे…’

इस घटना ने न सिर्फ एक एक्ट्रेस की गरिमा को ठेस पहुंचाई, बल्कि स्टारडम के अंधेपन में पागल फैंस के खतरनाक रवैये को भी उजागर किया. आपको बता दें कि फिल्म में ‘रूपा’ का किरदार निभाने के लिए राज कपूर जीनत को नहीं लेना चाहते थे. क्योंकि उनका मॉर्डन लुक रूपा के रोल के लिए सही नहीं था.

राज साहब फिल्म में हेमा मालिनी को लेना चाहते थे, लेकिन एक दिन वो स्टूडियो छोड़कर भाग गई, तो राज साहब समझ गए वो ये फिल्म नहीं करना चाहती. इसके बाद फिल्म में जीनत की एंट्री हुई.

