Last Updated:
एक्टिगं की दुनिया का वो सुपस्टार जिसने डेब्यू करते ही तहलका मचा दिया था.पहली ही फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गयाय. लेकिन यही स्टारडम उनके करियर की बर्बादी भी बना. एक्टर की एक गलती ने उनका बना बनाया करियर चोपट कर दिया.
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव हैं, जो अपनी पहली ही फिल्म ‘लव स्टोरी’ से रातों-रात स्टार बन गए थे. लेकिन इस एक्टर का स्टारडम ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका.

कुमार गौरव ने साल 1981 में फिल्म लव स्टोरी से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत की और तुरंत ही लोकप्रियता हासिल की थी.उनके पिता राजेंद्र कुमार भी मशहूर अभिनेता और निर्माता थे, जिन्होंने कुमार गौरव के करियर को प्रभावित किया.लव स्टोरी के बाद कुमार गौरव ने तेरी कसम, लवर्स, फूल और नाम जैसी फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें नाम को खास सराहना मिली.

फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी दुनिया में आने के बाद उन्होंने रातोंरात आसमान छू लिया, लेकिन समय के साथ उनकी चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगी. ने साल 1981 में ‘लव स्टोरी’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने के बाद भी घमंड में चूर होने के बाद उनका करियर डूब गया.

आज यानी 11 जुलाई को वह अपना 67वां जन्मदिन मना रहे है. कुमार गौरव की कहानी उतार-चढ़ाव, संघर्ष, सफलता और असफलता से भरी पड़ी है. एक समय में लाखों दिलों की धड़कन रहे इस एक्टर की जिंदगी आज सिल्वर स्क्रीन से कोसों दूर है, लेकिन उनकी कहानी आज भी प्रेरणा देती है.

साल 1980 के दशक में जब बॉलीवुड में रोमांटिक कहानियों का दौर था, तब राहुल रवैल की फिल्म ‘लव स्टोरी’ ने युवाओं के दिलों में हलचल मचा दी. इस फिल्म में कुमार गौरव और विजयता पंडित की नई नवेली जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. कुमार गौरव ने अपने हैंडसम लुक, मासूमियत और शानदार अभिनय से तहलका मचा दिया. उनके पिता मशहूर अभिनेता और निर्माता राजेंद्र कुमार थे.

बॉलीवुड शादीज की रिपोर्टस के मुताबिक, जब कुमार का करियर बुलंदिया छू रहा था, उस वक्त वह उनका स्टारडम उनके सिर चढ़कर बोलने लगा था. वो नई एक्ट्रेसेस के साथ काम तो काम करना पसंद ही नहीं करते थे. उन्होंने कई फिल्में भी सिर्फ इसलिए रिजेक्ट की थी. क्योंकि उनमें नई एक्ट्रेस को कास्ट किया गया था.

बता दें कि इडंस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर दिनेश बंसल ने फिल्म शीरीं फरहाद के लिए भी कुमार को कास्ट किया था. लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनके साथ इस फिल्म में नई नवेली एक्ट्रेस मंदाकिनी को कास्ट किया जा रहा है तो उन्होंने ये कहकर फिल्म छोड़ दी थी कि मैं मंदाकिनी संग काम नहीं करूंगा.बाद में यही मंदाकिनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली के बाद स्टार बन गई और धीरे धीरे इसी तरह उनका करियर बर्बाद हो गया.

