Wednesday, June 3, 2026
HomeदेशAI Jobs: कम समय में करोड़पति कैसे बनें? कोई नहीं बताएगा इन...

AI Jobs: कम समय में करोड़पति कैसे बनें? कोई नहीं बताएगा इन 7 नौकरियों का सीक्रेट, चुपके से कर लें नोट


Last Updated:

AI Jobs: एआई ने धीरे-धीरे जिंदगी में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है. बच्चों से लेकर बड़ों और बूढ़ों तक, हर कोई किसी न किसी तरह से एआई का इस्तेमाल कर रहा है. जानिए एआई से जुड़ी 7 ऐसी नौकरियां, जो आपको कम समय में करोड़पति बना सकती हैं.

AI Jobs: एआई से जॉब मार्केट में कई बदलाव आएंगे

नई दिल्ली (AI Jobs). आपने सालों तक डेटा एंट्री का काम सीखा.. लेकिन अब एक छोटा सा सॉफ्टवेयर मिनटों में वह काम कर देता है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक तरफ लाखों नौकरियों को खतरे में डाल रही है तो दूसरी तरफ, बिल्कुल नए अवसरों के दरवाजे खोल रही है. भारत में बड़ी आबादी रोजगार पर निर्भर है. यहां AI का दोहरा प्रभाव सबसे ज्यादा महसूस हो रहा है. यह अब सिर्फ भविष्य की बात नहीं, बल्कि वर्तमान की चुनौती है कि आप AI से लड़ने के बजाय उसके साथ काम करना कितनी जल्दी सीखते हैं.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि एआई केवल नौकरियों को खत्म नहीं कर रही है, बल्कि यह स्किल-आधारित नया आर्थिक वर्ग बना रही है. जो लोग एआई के विकास, नैतिकता और एप्लीकेशन से जुड़े हैं- जैसे प्रॉम्प्ट इंजीनियर या AI आर्किटेक्ट, उनके लिए यह दशक करोड़पति बनने का मौका लेकर आया है. तो सवाल यह नहीं है कि AI क्या करेगा, बल्कि यह है कि आप खुद को भविष्य के लिए कैसे तैयार करते हैं. जानिए, कौन सी 7 नौकरियां एआई की बलि चढ़ेंगी और कौन से 7 क्षेत्र आपको अगले दशक में अमीर बना सकते हैं.

AI से खत्म होने वाली 7 नौकरियां

एआई के चक्कर में खत्म होने वाली नौकरियों में वही शामिल हैं, जिनमें दोहराव वाले काम शामिल होते हैं. एआई और रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन (RPA) से इन कामों को आसानी से संभाला जा सकता है:

  1. डेटा एंट्री और बैक ऑफिस क्लर्क: एआई की सटीकता और गति के कारण मैन्युअल डेटा एंट्री लगभग समाप्त हो जाएगी.
  2. टेलीमार्केटिंग एजेंट: एआई चैटबॉट्स या वॉयसबॉट्स बेसिक लेवल के कस्टमर सपोर्ट और सेल्स कॉल कर सकते हैं.
  3. बेसिक ट्रांसलेटर और ट्रांसक्राइबर: साधारण अनुवाद और ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन के लिए एआई डिवाइस मनुष्यों से बेहतर काम कर रहे हैं.
  4. बुककीपर/बेसिक अकाउंटिंग क्लर्क): बार-बार होने वाले हिसाब-किताब के काम (जैसे डेटा डालना और खातों का मिलान करना) ऑटोमेशन से संचालित होंगे.
  5. वेयरहाउस और असेंबली लाइन वर्कर: रोबोटिक्स के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बार-बार दोहराए जाने वाले शारीरिक श्रम की मांग कम होगी.
  6. बेसिक कॉपीराइटर: प्रोडक्ट्स का ब्यौरा और टाइटल लिखने जैसा टेंप्लेट वाला कंटेंट एआई टूल्स से तैयार किया जा सकेगा.
  7. लाइब्रेरी असिसटेंट: कैटलॉगिंग और डेटा मैनेजमेंट जैसे काम ऑटोमैटिक सिस्टम से किए जाएंगे.

AI से करोड़पति बनाने वाले 7 सेक्टर

ये हाई स्किल वाले क्षेत्र हैं जो AI के डेवलपमेंट, एथिक्स और एप्लिकेशन पर केंद्रित हैं और भारत में बड़ा आर्थिक मूल्य पैदा करेंगे:

  1. AI/ML इंजीनियर और आर्किटेक्ट: एआई मॉडल और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को डिजाइन और डेवलप करने वाले एक्सपर्ट.
  2. डेटा साइंटिस्ट और एनालिस्ट: बड़े डेटासेट को एनालाइज करके प्रोफेशनल निर्णय लेने वाले विशेषज्ञ.
  3. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ: एआई-संचालित खतरों से डिजिटल प्रणालियों की रक्षा करने वाले प्रोफेशनल.
  4. एआई एथिक्स और गवर्नेंस विशेषज्ञ: एआई का विकास नैतिक और कानूनी ढांचे के अंदर हो, यह सुनिश्चित करने वाले लोग.
  5. रोबोटिक्स और ऑटोमेशन एक्सपर्ट: इंडस्ट्रियल और सर्विस सेक्टर में रोबोटिक्स सॉल्यूशन लागू करने वाले प्रोफेशनल.
  6. क्लाउड कंप्यूटिंग इंजीनियर: एआई और डेटा स्टोरेज के लिए जरूरी क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर का मैनेजमेंट करने वाले विशेषज्ञ.
  7. प्रॉम्प्ट इंजीनियर: वे प्रोफेशनल जो एआई मॉडल (जैसे ChatGPT) से बेस्ट और सटीक आउटपुट निकालने के लिए प्रभावी कमांड (Prompt) बनाने में विशेषज्ञ हैं.

About the Author

authorimg

Deepali Porwal

With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi…और पढ़ें

With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi… और पढ़ें

homecareer

कम समय में करोड़पति कैसे बनें? कोई नहीं बताएगा इन 7 AI जॉब्स का सीक्रेट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments