Friday, August 7, 2026
HomeफूडBamboo Curry Recipe: बांस से बनती है ये देसी सब्जी, बरसात में...

Bamboo Curry Recipe: बांस से बनती है ये देसी सब्जी, बरसात में लोग लेते हैं खूब स्वाद, जानें रेसिपी


X

बांस से बनती है ये देसी सब्जी, बरसात में लोग लेते हैं खूब स्वाद, जानें रेसिपी

 

arw img

Bamboo Curry Recipe: छत्तीसगढ़ का पारंपरिक खानपान अपनी अलग पहचान रखता है और मौसम के अनुसार यहां के व्यंजन भी बदलते रहते हैं. बरसात के दिनों में बांस की ताजी कोपल यानी करिल से बनने वाली सब्जी खास तौर पर घरों में बनाई जाती है. बिलासपुर की अन्नू के अनुसार, करिल को पहले छीलकर बारीक काटा जाता है और उसकी कड़वाहट दूर करने के लिए अच्छी तरह उबालकर निचोड़ा जाता है. इसके बाद सरसों के तेल में लहसुन, हरी मिर्च, प्याज और टमाटर का तड़का लगाकर हल्दी, धनिया व लाल मिर्च जैसे मसाले भुने जाते हैं. फिर उबला हुआ करिल मिलाकर स्वादानुसार नमक और अचार मसाला डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. ऊपर से हरा धनिया डालने पर सब्जी तैयार हो जाती है. करिल की सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है. गरमागरम चावल के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह पारंपरिक व्यंजन आज भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और ग्रामीण खानपान की समृद्ध विरासत को जीवंत बनाए हुए है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments