Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशBJP विधायक ने SDM की कुर्सी पर बैठकर की बैठक: दो...

BJP विधायक ने SDM की कुर्सी पर बैठकर की बैठक: दो एसडीएम बराबर में बैठे, विधायक ने फोटो शेयर किए, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस – Shahjahanpur News




शाहजहांपुर में जलालाबाद के भाजपा विधायक हरि प्रकाश वर्मा द्वारा एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर बैठक करने का मामला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। इस बैठक में दो एसडीएम उनके बराबर में बैठे थे। विधायक ने स्वयं इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था। यह प्रकरण शुक्रवार को जलालाबाद एसडीएम कार्यालय में हुआ। विधायक हरि प्रकाश वर्मा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर रहे थे। बैठक में जलालाबाद के एसडीएम प्रभात राय और कलान के एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह भी मौजूद थे। तस्वीरों में विधायक एसडीएम की कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि दोनों एसडीएम उनके बगल की कुर्सियों पर बैठे थे। विधायक ने शुक्रवार को इन तस्वीरों को अपनी फेसबुक आईडी पर साझा करते हुए बैठक की जानकारी दी थी। शनिवार को ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने विधायक के एसडीएम की कुर्सी पर बैठने को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी दोनों की अपनी अलग गरिमा होती है। लोगों का मत है कि विधायक को अधिकारी की कुर्सी पर नहीं बैठना चाहिए था,और एसडीएम को भी अपनी कुर्सी विधायक को नहीं देनी चाहिए थी,बल्कि उनके लिए अलग से कुर्सी की व्यवस्था करनी चाहिए थी।
एसडीएम जलालाबाद प्रभात राय ने बताया कि विद्युत विभाग की बैठक की गई।जिसमे विधायक हरि प्रकाश वर्मा आए थे।उन्होने कहा कि ऐसा कोई नियम नही है कि कुर्सी नही दे सकते हैं या दे सकते हैं। मीटिंग हाल में मीटिंग चल रही थी।उसमे लाइन मैन भी बुलाए गए थे। संभावना थी कि बैठक में बहुत लोग होंगे लेकिन ज्यादा लोग नही आए और सिर्फ 10-12 लोग ही आए थे।कम लोगों को देखते विधायक ने कार्यालय में बैठकर बैठक करने के लिए कहा था।विधायक आगे आगे चल रहे थे तो वह उस कुर्सी पर बैठ गए थे।इसलिए उसमे ऐसी कोई बात नही थी।उन्होंने कहा कि वह माननीय हैं और उनका प्रोटोकॉल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments