Wednesday, June 10, 2026
HomeबॉलीवुडCM रेखा गुप्ता ने देखी कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', थिएटर...

CM रेखा गुप्ता ने देखी कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, थिएटर से आते ही किया TAX FREE


नई दिल्ली. कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज़ से पहले कंगना अपनी टीम के साथ देशभर में यात्रा कर रही हैं, जहां वे उन असली नायकों को सम्मानित कर रही हैं जो संकट के समय चुपचाप देश की सेवा करते हैं. भुवनेश्वर और रायपुर के बाद यह अभियान दिल्ली पहुंचा, जहां फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई. इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं. कंगना और मुख्यमंत्री ने मिलकर दिल्ली के कई रियल-लाइफ हीरोज को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया.

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत भाग्य विधाता को दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित करने का ऐलान किया. इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए, जिनमें अन्नपूर्णा देवी, गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. राज भूषण चौधरी, प्रताप राव जाधव, गिरिराज सिंह और आशीष सूद प्रमुख रहे.

कंगना रनौत ने किया CM रेखा का धन्यवाद

इस अवसर पर कंगना रनौत ने कहा, ‘मैं हमारी फिल्म की पूरी टीम की ओर से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दिल से धन्यवाद करती हूं. उन्होंने दिल्ली के विकास और प्रशासन में जो परिवर्तन किए हैं, वह सराहनीय हैं. जब मैंने उन्हें इस स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी, जिसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी.’

दिल्ली में स्पेशल स्क्रिनिंग के दौरान सीएम योगी ने कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ देखी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की कंगना की सराहना

वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कंगना की सराहना करते हुए कहा, ‘कंगना रनौत संसद में एक मजबूत आवाज हैं, जो सिनेमा और देश के लोगों के लिए लगातार संघर्ष करती हैं. उनकी फिल्म यह संदेश देती है कि देशभक्ति केवल वर्दीधारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक के भीतर होती है.’

अलग-अलग शहरों में हो रही है स्क्रीनिंग

इस विशेष पहल के तहत फिल्म की टीम देशभर में अलग-अलग शहरों में स्क्रीनिंग आयोजित कर रही है, जहां पुलिसकर्मी, नर्स, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स को आमंत्रित कर सम्मानित किया जा रहा है. दिल्ली में भी कई अनदेखे नायकों निशी पाठक, पुष्पा, सुमन, मेनका, नम्रता यादव, नीति शर्मा, बीके खुराना और शशि लाल को ‘भारत भाग्य विधाता’ बैज देकर सम्मानित किया गया.

12 जून को रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि इस फिल्म को डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) द्वारा प्रस्तुत किया गया है और इसे पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशंस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments