Monday, July 13, 2026
Homeबिज़नेसCrude Oil Price : अमेरिका-ईरान में ठनी, होर्मुज बंद, 3% उछला कच्चा...

Crude Oil Price : अमेरिका-ईरान में ठनी, होर्मुज बंद, 3% उछला कच्चा तेल


Last Updated:

Crude Oil Price : अमेरिका और ईरान के बीच फिर युद्ध छिड़ने ने ऊर्जा बाजार में हलचल मचा दी है. ईरान के होर्मुज बंद होने के दावे से आज कच्‍चे तेल का भाव 3 फीसदी से ज्‍यादा चढ़ गया है. 71 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया ब्रेंट क्रूड अब 78 डॉलर को पार कर गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मिडिल ईस्ट में बढ़ते टेंशन की वजह से फिर से कच्चे तेल की कीमतों में उबाल देखा जा रहा है.

नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान के बीच फिर से जंग छिड़ने और ईरान के होर्मुज बंद होने के दावों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. आज, 13 जुलाई को एशियाई बाजारों के खुलते ही कच्चे तेल की कीमत एक बार तीन फीसदी तक चढ़ गई. पश्चिम-एशिया में तनाव बढ़ने से अब आम उपभोक्ताओं के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक बार फिर से बढ़ेंगी?

आज सितंबर डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.32 फीसदी चढ़कर 78..54 डॉलर प्रति बैरल हो गई. अमेरिकी कच्चा तेल (WTI) भी 3.42 फीसदी की तेजी के साथ 73.83 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. पिछले हफ्ते भी कच्चे तेल में 5.5% की तेजी आई थी. सिर्फ तेल ही नहीं, यूरोपीय प्राकृतिक गैस वायदा (Natural Gas Futures) में भी 2.5% की बढ़त दर्ज की गई है.

ईरान ने होर्मुज बंद करने की घोषणा की

ईरान ने घोषणा कि है कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लगभग 20% हिस्से को नियंत्रित करने वाला होर्मुज ‘अगली सूचना तक’ तक बंद रहेगा. हालांकि, अमेरिका ने ईरान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि होर्मुज सभी जहाजों के लिए खुला है. अमेरिकी सेना यहां सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

अमेरिका ने यह भी कहा कि जहाजों पर हुए हमलों का बदला लेने के लिए उसने रविवार शाम को ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू किए.जॉइंट मैरीटाइम इंफॉर्मेशन सेंटर (JMIC) के मुताबिक, रविवार को इस संकरे समुद्री रास्ते पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा और वहां से कोई समुद्री यातायात नहीं हुआ. केवल दो तेल टैंकर इस मार्ग की तरफ बढ़ते देखे गए.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments