Saturday, June 13, 2026
HomeदेशEngineering Courses: दुनिया के 5 सबसे कठिन इंजीनियरिंग कोर्स, डिग्री के बाद...

Engineering Courses: दुनिया के 5 सबसे कठिन इंजीनियरिंग कोर्स, डिग्री के बाद नौकरी लगते ही बन जाएंगे करोड़पति


Last Updated:

Engineering Courses: हर साल लाखों साइंस स्टूडेंट्स 12वीं के बाद इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेते हैं. दुनिया में कई ऐसे इंजीनियरिंग कोर्स हैं, जिनकी डिग्री मिलते ही आपको करोड़ों के पैकेज वाली नौकरी मिल सकती है.

Engineering Courses: इन इंजीनियरिंग कोर्सेस का सिलेबस बहुत विस्तृत है

नई दिल्ली (Most Difficult Engineering Courses). स्कूल में आपने सुना होगा- जितनी मुश्किल पढ़ाई, उतनी शानदार कमाई! इंजीनियरिंग की दुनिया में यह बात काफी हद तक सच है. कुछ बीटेक कोर्स आपकी रातों की नींद और दिमाग की सारी क्षमता निचोड़ लेते हैं लेकिन जब आप डिग्री लेकर निकलते हैं तो मार्केट में आपकी डिमांड आसमान छूती है. आपको उन सुपर-टफ इंजीनियरिंग कोर्स के बारे में पता होना चाहिए, जिनमें एडमिशन पाना किसी तपस्या से कम नहीं. इनमें सफल होते ही सैलरी का चेक सीधे करोड़ों में आता है!

इन ‘सुपर-टफ’ इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन पाना ही पहली जंग है. भारत में IIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) और ग्लोबल लेवल पर MIT, स्टैनफोर्ड या ETH ज्यूरिख जैसे संस्थानों में गिनती के स्टू़डेंट्स को ही एडमिशन मिल पाता है. मान लीजिए कि आप रॉकेट डिजाइन कर रहे हैं या कोई जटिल परमाणु रिएक्टर चला रहे हैं. इन क्षेत्रों में जरा-सी भी चूक बर्दाश्त नहीं होती है. यही कारण है कि इन इंजीनियरिंग कोर्स की डिमांड और इन्हें करने वाले इंजीनियर की सैलरी आसमान छूती है.

दुनिया के सबसे कठिन इंजीनियरिंग कोर्स

दुनिया के कुछ सबसे मुश्किल इंजीनियरिंग कोर्स, जो मेहनत के बदले में करोड़ों का सैलरी पैकेज देते हैं:

  1. एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (Aerospace Engineering): इसे अक्सर सबसे कठिन माना जाता है. इसमें एयरक्राफ्ट और स्पेसक्राफ्ट के डिजाइन, निर्माण और टेस्टिंग से जुड़े कॉम्प्लेक्स प्रिंसिपल समझने होते हैं. इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को फ्लूइड डायनामिक्स और थर्मोडायनामिक्स जैसे विषयों में महारत हासिल करनी होती है.
  2. न्यूक्लियर इंजीनियरिंग (Nuclear Engineering): यह क्षेत्र बहुत अधिक सटीकता (Precision) और जिम्मेदारी की मांग करता है. इसमें न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट्स की डिजाइनिंग, रिएक्टर फिजिक्स और रेडिएशन प्रोटेक्शन जैसे बेहद संवेदनशील विषय शामिल होते हैं. न्यूक्लियर इंजीनियरिंग का सिलेबस काफी विस्तृत और कठिन है.
  3. केमिकल इंजीनियरिंग (Chemical Engineering): यह केमिस्ट्री और इंजीनियरिंग का कॉम्बिनेशन है. इसमें इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को बड़े पैमाने पर इंडस्ट्रियल प्रोसेस और केमिकल रिएक्शंस को अनुकूलित (Optimize) करना सिखाया जाता है. केमिकल इंजीनियरिंग कोर्स करने के लिए केमिस्ट्री पर अच्छी कमांड होना जरूरी है.
  4. बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (Biomedical Engineering): यह इंजीनियरिंग को मेडिकल साइंस से जोड़ता है. इसमें कृत्रिम अंग (Artificial Organs) और मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए बायोलॉजी, फिजिक्स और कोडिंग की गहरी समझ जरूरी होती है. बायोमेडिकल इंजीनियर काफी डिमांड में हैं और इनकी सैलरी भी शानदार होती है.
  5. इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग (Electrical & Computer Engineering): कंप्यूटर हार्डवेयर डिजाइन और जटिल माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के एब्सट्रैक्ट सिद्धांतों के कारण यह कोर्स बहुत चैलेंजिंग माना जाता है. लेकिन इसकी डिमांड सॉलिड है और अगले कई सालों तक इसका क्रेज कम नहीं होने वाला है.

High Paying Engineering Courses: करोड़ों की सैलरी दिलवाएंगे ये इंजीनियरिंग कोर्स

इन कठिन इंजीनियरिंग कोर्स का सबसे बड़ा रिवॉर्ड इनका सैलरी पैकेज होता है. इन क्षेत्रों के एक्सपर्ट इंजीनियर को ग्लोबल लेवल पर शुरुआत में ही $100,000 (लगभग ₹83 लाख) से अधिक का सालाना पैकेज आसानी से मिल जाता है. अनुभवी प्रोफेशनल (खासकर एयरोस्पेस, न्यूक्लियर और एडवांस कंप्यूटर साइंस में) सालाना ₹1 करोड़ से ₹3 करोड़ या उससे भी अधिक कमा सकते हैं. ये इंजीनियर केवल अपनी कंपनी के लिए नहीं, बल्कि रक्षा, ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवा जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक क्षेत्रों के लिए भी तकनीकी समाधान तैयार करते हैं.

About the Author

authorimg

Deepali Porwal

With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi…और पढ़ें

With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi… और पढ़ें

homecareer

दुनिया के 5 सबसे कठिन BTech कोर्स, नौकरी लगते ही बन जाएंगे करोड़पति



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments