Friday, July 31, 2026
Homeटेक्नोलॉजीGoogle Maps को टक्कर देगा स्वदेशी Mappls, अश्विनी वैष्णव ने बताए फीचर्स

Google Maps को टक्कर देगा स्वदेशी Mappls, अश्विनी वैष्णव ने बताए फीचर्स


Image Source : MAPMYINDIA
मैपल्स

Google Maps को टक्कर देने वाला ऐप Mappls लॉन्च हो गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नेविगेशन ऐप का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है, जिसमें इसके कई फीचर्स दिखाए गए हैं। इस नेविगेशन ऐप को स्वदेशी कंपनी MapmyIndia द्वारा तैयार किया गया है। Mappls में आपको वो सभी फीचर्स मिलेंगे, जो गूगल मैप्स में मिलते हैं। साथ ही, इसमें यूजर्स द्वारा रोड की कंडीशन, रूट्स पर मिलने वाले पेट्रोल पंप, ढ़ाबा और जंक्शन प्वाइंट्स आदि के बारे में पोस्ट भी किया जा सकता है।

क्या है स्वदेशी Mappls?

केंद्रीय मंत्री ने अपने X हैंडल से इस ऐप का एक वीडियो शेयर किया है और लोगों से इसे एक बार ट्राई करने के लिए कहा है। Mappls को आप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, इस नेविगेशन प्लेटफॉर्म को आप वेबसाइट के जरिए भी एक्सेस कर सकते हैं।

अश्विनी वैष्णव ने 69 सेकेंड्स का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इसके फीचर्स के बारे में जानकारी शेयर की है। वीडियो में दिखाया गया है कि इस मैप में जहां भी अंडरपास और ओवरब्रिज आता है, वहां एक 3D जंक्शन व्यू बन जाता है, ताकि यूजर्स को नेविगेशन में आसानी हो सके। यूजर्स को आम तौर पर ओवरब्रिज और अंडरपास में सही लेन चुनने में दिक्कत आती है। Mappls में इस दिक्कत को दूर किया गया है।

इसके अलावा कहीं अगर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आता है, वहां Mappls में किस फ्लोर पर कौन सा शॉप है इसकी जानकारी मिलती है। केंद्रीय मंत्री ने वीडियो में बताया कि लोगों को इस स्वदेशी मैप को एक बार ट्राई करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कार बनाने वाली भारतीय कंपनियों में Mappls पहले से प्री-इंस्टॉल्ड होगा, जिसे यूजर्स नेविगेशन के लिए यूज कर सकते हैं।

रेलवे में भी होगा यूज

केंद्रीय रेल मंत्री ने यह भी जानकारी शेयर की है कि रेलवे में भी इस मैप को यूज किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही भारतीय रेलवे और MapmyIndia के बीच एक MoU साइन किया जाएगा, जिसके बाद इसकी GIS टेक्नोलॉजी को रेलवे में भी यूज की जा सकेगी।

Mappls के फीचर्स की बात करें तो इसमें नेविगेशन के अलावा लोकेशन पिन और पोस्ट करने की भी सुविधा भी मिलेगी। साथ ही, मैप में किसी भी दिक्कत और मिसिंग जानकारी को भी फिक्स करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा Mappls में हाईब्रिड मैप, नाइट मोड, ग्रे मोड, सबलाइम ग्रे, डार्क क्लासिक व्यू जैसे ऑप्शन भी दिए गए हैं।





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments