Hisense ने भारत में अपनी प्रीमियम टीवी की नई रेंज उतार दी है। हाईसेंस की इस नई मिनी LED स्मार्ट टीवी सीरीज में 55 इंच से लेकर 100 इंच की स्क्रीन वाले टेलीविजन पेश किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इस सीरीज के सभी मॉडल AI इंटिग्रेटेड है। इसमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी के साथ-साथ हाई एंड गेमिंग फीचर्स और AI इंटेलिजेंस मिलता है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज में आपको थिएटर वाला एक्सपीरियंस मिल सकता है।
थिएटर वाला एक्सपीरियंस
Hisense की यह नई सीरीज U7SE Mini LED TV के नाम से पेश की गई है। इसमें कंपनी ने कई तरह की नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसमें लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इसमें लगे Mini LED को छोटे-छोटे जोन्स में बांटकर बैकलाइट को कंट्रोल करती है। यह स्मार्ट टीवी Hi-QLED टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इसमें थिएटर वाले एक्सपीरियंस के लिए Dolby Vision IQ, HDR10+ के अलावा अडेप्टिव और फिल्ममेकर मोड दिए गए हैं।
कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी सीरीज में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो गेमिंग के लिए है। हालांकि, इस सीरीज के 100 इंच वाले मॉडल में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज में HDMI 2.1 के दो पोर्ट्स दिए गए हैं। इसके अलावा VRR का सपोर्ट मिलेगा।
इन-बिल्ट सबवूफर
इस सीरीज के सभी मॉडल Hi-View AI Engine फीचर से लैस हैं। हालांकि, 100 इंच वाले मॉडल में प्रो इंजन दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी VIDAA Smart OS पर काम करता है। इसके अलावा टीवी में इन-बिल्ट सबवूफर मिलेगा।
Hisense ने अपनी इस नई स्मार्ट टीवी सीरीज को 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 63,990 रुपये है। इस स्मार्ट टीवी को फिलहाल कंपनी ने सीमित रिटेलर्स के साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया है। कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से भी इस स्मार्ट टीवी को खरीदा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें – iPhone Ultra होगा Apple का सबसे तगड़ा फोन, लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी

