Thursday, July 30, 2026
Homeटेक्नोलॉजीHMD ने लॉन्च किया Asha 305, नोकिया के पुराने फोन से कितना...

HMD ने लॉन्च किया Asha 305, नोकिया के पुराने फोन से कितना है अलग?


HMD ने आखिरकार नोकिया के लोकप्रिय फोन में से एक Asha 305 को लॉन्च कर दिया है। एचएमडी ग्लोबल का यह बेसिक स्मार्टफोन 4G फीचर्स से लैस है और पुराने नोकिया आशा के मुकाबले नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आता है। HMD के इस फोन के लॉन्च के बारे में पिछले दिनों ही जानकारी सामने आई थी। HMD Asha 305 को सर्टिफिकेशन साइट पर HMD TA-1779 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।

HMD ने इसे Lite Smartphone के तौर पर फिलीपींस में उतारा है। HMD Asha 305 में कंपनी ने AOSP एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Pulse OS दिया है। यह फोन पहले से ही प्री-लोडेड 100 से ज्यादा ऐप्स के साथ आता है, जिसमें जरूरी ऐप्स के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और चैटिंग ऐप्स शामिल हैं। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने फिलहाल केवल फिलीपींस के मार्केट में पेश किया है। जल्द ही, इसके अन्य मार्केट में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

कितनी है कीमत?

HMD Asha 305 को फिलीपींस में PHP 3,990 यानी लगभग 6,225 रुपये में लॉन्च किया है। यह दो कलर ऑप्शन ग्रीन और ब्लैक में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला Infinix, Itel, Tecno जैसे ब्रांड्स के बेसिक स्मार्टफोन से हो सकता है। इस फोन में Noka Asha के मुकाबले कई अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में कई अंतर हैं।

HMD Asha 305 के फीचर्स

इस सस्ते स्मार्टफोन में कंपनी ने 5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 480 x 854 पिक्सल है। इस फोन में कंपनी ने Unisoc T137 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। फोन में 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

HMD ने अपने इस बेसिक स्मार्टफोन में 2MP का कैमरा दिया है, जिसके साथ LED फ्लैश मिलेगी। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 2MP का कैमरा मिलता है। यह Pulse OS पर काम करता है। इसमें 2,500mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए USB Type C का सपोर्ट मिलता है।

कंपनी ने इस लाइट स्मार्टफोन में पहले से ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, टिक-टॉक जैसे ऐप्स का लाइट वर्जन इंस्टॉल किया है। इसमें 100 से ज्यादा ऐसे जरूरी ऐप्स दिए गए हैं। ऐप्स को अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। फोन में डुअल 4G सिम कार्ड का सपोर्ट मिलेगा। यही नहीं, WiFi, Bluetooth, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी इस फोन में दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – Vivo S2 की लॉन्चिंग कंपनी ने किया कंफर्म, मिलेगी 7000mAh बैटरी, कितनी होगी कीमत?





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments