Thursday, May 7, 2026
Homeटेक्नोलॉजीJio का 200 रुपये से कम वाला प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा,...

Jio का 200 रुपये से कम वाला प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग


Jio के करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी के पास कई सस्ते रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। सब्सक्राइबर्स के मामले में देश की सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर के पास 200 रुपये से भी कम कीमत का एक ऐसा ही प्लान है, जिसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे कई बेनिफिट्स मिलते हैं। जियो ने कुछ समय पहले ही अपने इस सस्ते रिचार्ज प्लान को मार्केट में उतारा है।

Jio का सस्ता प्लान

रिलायंस जियो का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 198 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। यूजर्स पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है।

जियो के इस रिचार्ज प्लान की सबसे अच्छी बात ये है कि 5G स्मार्टफोन रखने वालों को कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करती है। इसके अलावा जियो के दो OTT प्लेटफॉर्म्स Jio TV और Jio AI Cloud का एक्सेस मिलाता है।

Image Source : JIO.COMजियो 198 रुपये वाला प्लान

फ्रीडम प्लान

Jio ने अपने यूजर्स के लिए 30 दिन की वैलिडिटी वाला फ्रीडम प्लान भी पेश किया है। रिलायंस जियो का यह प्लान 355 रुपये की कीमत में आता है। इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को बिना किसी डेली लिमिट के 25GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। साथ ही, डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।

जियो के इस प्लान में कंपनी Jio TV और Jio AI Cloud का कंप्लिमेंटरी एक्सेस देता है। वहीं, यूजर्स को तीन महीने के लिए Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। इस प्लान में यूजर्स को Jio AI Cloud के तहत 50GB क्लाउड स्टोरेज का लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें – 11,999 रुपये में मिल रहा Redmi का लेटेस्ट 5G फोन, iPhone 16 जैसा है लुक





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments