June Exams 2025, RRB NTPC Exam: जून 2025 का महीना उन स्टूडेंट्स के लिए बेहद खास है, जो सरकारी नौकरी या किसी बड़े कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे हैं. इस महीने RRB NTPC, NEET PG, UGC NET, UPSC जैसी कई बड़ी परीक्षाएं होने वाली हैं. अगर आप इनमें से किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं,तो तारीखें नोट कर लें और अपनी पढ़ाई को फाइनल टच दे दें. यहां जान लीजिए जून में होने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं की लिस्ट और उनकी डेट्स…
RRB NTPC 2025: रेलवे की भर्ती परीक्षा
कब होगी?: 5 जून से 23 जून 2025
क्या खास?: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) की CBT-1 परीक्षा इस बार 8,000 से ज्यादा पदों के लिए होगी.एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं और ये एग्जाम पास करने वाले अगले राउंड यानी CBT-2 में जाएंगे.
टिप्स: पिछले साल के पेपर्स सॉल्व करें और जनरल अवेयरनेस,मैथ्स,रीजनिंग पर फोकस करें.
NEET PG 2025: मेडिकल पीजी दाखिले का मौका
कब होगी?: 15 जून 2025
क्या खास?:नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने नीट पीजी 2025 की तारीख फिक्स कर दी है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के चलते इस बार कुछ बदलाव हो सकते हैं, जैसे सिंगल शिफ्ट में एग्जाम.
टिप्स:ऑफिशियल वेबसाइट (nbe.edu.in) चेक करते रहें और मॉक टेस्ट प्रैक्टिस करें.
UGC NET 2025: जून सेशन
कब होगी?: 21 जून से 30 जून 2025
क्या खास?:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जून सेशन की UGC NET परीक्षा करवाएगी, जो कॉलेज/यूनिवर्सिटी में लेक्चरर बनने या रिसर्च के लिए जरूरी है.
टिप्स:अपने सब्जेक्ट की गहराई से पढ़ाई करें और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें.
UPSC और अन्य परीक्षाएं
UPSC ESE(IES)प्रीलिम्स: 8 जून 2025
इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन के लिए तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स इस तारीख को नोट करें.
UPSC Combined Geo-Scientist (Mains): 21 और 22 जून 2025
जियो-साइंटिस्ट बनने का सपना देख रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है.
जून 2025 की अन्य प्रमुख परीक्षाएं
परीक्षा का नाम – तारीख
-पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा – 4 जून से 18 जून
-AAI नॉन-एग्जिक्यूटिव एग्जाम – 5 से 6 जून
-IDBI जूनियर असिस्टेंट मैनेजर – 8 जून
-UBI असिस्टेंट मैनेजर एग्जाम – 22 जून
-DSSSB TGT स्पेशल एजुकेटर – 26, 27, 29 जून
-MPPSC प्रीलिम्स – 29 जून
कैसे करें तैयारी?
1.टाइम टेबल बनाएं:हर सब्जेक्ट को बराबर समय दें और रिवीजन के लिए अलग से वक्त रखें.
2.मॉक टेस्ट:हर हफ्ते मॉक टेस्ट दें ताकि एग्जाम का प्रेशर हैंडल करना सीख सकें.
3.अपडेट्स चेक करें:हर एग्जाम की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें,ताकि एडमिट कार्ड या नए नोटिफिकेशन मिस न हों.
4.हेल्थ का ध्यान:अच्छी नींद लें, खाना समय पर खाएं और थोड़ा एक्सरसाइज करें.
छोटे शहर के लड़के का बड़ा कमाल, जेईई एडवांस्ड में 360 में 330
UP के दो IRS अधिकारी और एक महिला IPS क्यों हैं चर्चा में?
क्यों जरूरी है ये महीना?
जून 2025 में होने वाली ये परीक्षाएं लाखों स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी या हायर एजुकेशन का गेटवे हैं. चाहे आप रेलवे में जॉब चाहते हों, मेडिकल फील्ड में करियर बनाना हो या प्रोफेसर बनने का सपना हो.ये एग्जाम्स आपके लिए बड़े मौके लेकर आ रहे हैं. तो बिना टाइम वेस्ट किए अपनी पढ़ाई को फुल स्पीड दें और इन तारीखों को कहीं नोट कर लें

