Saturday, April 18, 2026
HomeएजुकेशनMP Board Result: एमपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट जारी,...

MP Board Result: एमपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट जारी, जानें स्कोरकार्ड PDF कैसे डाउनलोड करें


MP Board Result: एमपी बोर्ड परीक्षा (10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा) में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। एमपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल्स (जैसे- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ ) का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

 एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कुल 73.42 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 76.01 फीसदी स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का परचम लहराया।

MP Board Result: कैसे करें चेक और डाउनलोड

  • सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर एमपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को वहां मांगी गई डिटेल्स भरनी होंगी।
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं के सामने एमपी बोर्ड परिणाम खुल जाएगा।
  • अब छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को चेक करें और फिर उसे डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में छात्र-छात्राएं एक प्रिंट आउट ले लें।

MP Board रिजल्ट को कैसे कर सकेंगे डिजिलॉकर पर परिणाम?  

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करें। 
  • इसके बाद 10वीं कक्षा/12वीं कक्षा की मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद MP बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद MP बोर्ड क्लास 10/ 12 का परिणाम वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। 
  • इसके बाद  MP बोर्ड क्लास परिणाम खुल जाएगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments