MP Board Result: मध्य प्रदेश बोर्ड यानी एमपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एमपी बोर्ड परिणाम (10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा) को डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इससे भिज्ञ होते हैं।
डिजिलॉकर पर कैसे चेक एमपी बोर्ड रिजल्ट?
- सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करें।
- इसके बाद 10वीं कक्षा/12वीं कक्षा की मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद MP बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद MP बोर्ड क्लास 10/ 12 का परिणाम वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें।
- इसके बाद MP बोर्ड क्लास परिणाम खुल जाएगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें।
- अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।
किन वेबसाइट्स पर चेक करें सकेंगे रिजल्ट
- mpbse.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
- digilocker.gov.in
- umang.gov.in
MP Board Result: आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे चेक करें कक्षा 10वीं और 12वीं करें चेक
सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।
इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर एमपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगी गई डिटेल्स(जैसे- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, एप्लीकेशन नंबर) भरनी होंगी।
इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एमपी बोर्ड परिणाम खुल जाएगा।
अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और फिर उसे डाउनलोड कर लें।
आखिरी में छात्र-छात्राएं एक प्रिंट आउट ले लें।

