Thursday, May 21, 2026
HomeदेशPhalta Repolling Live: फलता में वोटिंग जारी, जहांगीर खान छोड़ चुके हैं...

Phalta Repolling Live: फलता में वोटिंग जारी, जहांगीर खान छोड़ चुके हैं मैदान


होमताजा खबरदेश

Phalta Repolling Live: फलता में वोटिंग जारी, जहांगीर खान छोड़ चुके हैं मैदान

Last Updated:

Repolling In Phalta Live Update: फाल्टा विधानसभा में 29 अप्रैल का मतदान रद्द होने के बाद आज रीपोलिंग हो रहा है. आज के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा दोगुनी कर दी है. CAPF और वेबकास्टिंग से कड़ी निगरानी रखी …और पढ़ें

Zoom

फलता विधानसभा सीट पर आज रीपोलिंग हो रही है.

Repolling In Phalta Live Update:  पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर गुरुवार को दोबारा मतदान कराया जा रहा है. चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुए मतदान को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला मानते हुए रद्द कर दिया था और रीपोलिंग का आदेश दिया था. अब दोबारा हो रहे मतदान को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. सुरक्षा व्यवस्था को पहले के मुकाबले लगभग दोगुना कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हिंसा की आशंका को रोका जा सके. चुनाव आयोग के मुताबिक फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर इस बार केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मजबूत तैनाती की गई है. हर बूथ पर आठ CAPF जवान तैनात रहेंगे, जबकि 29 अप्रैल के मतदान के दौरान केवल चार जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी. आयोग का कहना है कि इस बार किसी भी तरह की अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी. करीब 35 कंपनियों के केंद्रीय बल पूरे इलाके में तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमों को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है ताकि किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके. चुनाव आयोग ने निगरानी व्यवस्था भी बेहद कड़ी कर दी है. हर बूथ के अंदर दो वेब कैमरे और बाहर एक कैमरा लगाया गया है. पूरे मतदान की लाइव वेबकास्टिंग जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर से मॉनिटर की जाएगी. आयोग ड्रोन सर्विलांस पर भी विचार कर रहा है. इसके साथ ही तीन विशेष चुनाव पर्यवेक्षकों को पूरे मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है.

जहांगीर खान ने चुनावी मुकाबले से हटे

Phalta Repolling Live: फाल्टा को विशेष पैकेज देने का ऐलान

Phalta Repolling Live: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में भव्य रोड शो किया और घोषणा की थी कि अगले राज्य बजट में फाल्टा के लिए एक विशेष पैकेज शामिल किया जाएगा. उन्होंने यह भी वादा किया कि 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ताओं के परिवारों के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने TMC नेता जहांगीर खान पर भी निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि खुद को ‘पुष्पा’ कहने वाला अब कहां है? उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा था, क्योंकि उसे पोलिंग एजेंट तक नहीं मिल रहे थे, इसलिए वह मैदान छोड़कर भाग गया. सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि फाल्टा के लोग अब खुलकर और निष्पक्ष तरीके से मतदान कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है. यह दूसरे स्वतंत्रता दिवस जैसा महसूस हो रहा है. 10 साल बाद मतदाताओं को अपने मतदान अधिकार वापस मिले हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments