Tuesday, June 9, 2026
HomeबॉलीवुडPeddi X HJTIHH X Bandar BO Collection: 'पेद्दी' ने किया 'है जवानी...

Peddi X HJTIHH X Bandar BO Collection: ‘पेद्दी’ ने किया ‘है जवानी तो…’-‘बंदर’ को पस्त


Last Updated:

Peddi Box Office Collection Day 5 X Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Bandar Box Office Collection Day 4 : बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में रिली हुई हैं. तीनों फिल्मों की खूब चर्चा अलग-अलग वजह से हो रही है. पैन इंडिया लेवेल पर रिलीज हुई ‘पेद्दी’ की राम चरण के ट्रांसफॉर्मेशन-अदाकारी और जाह्नवी कपूर को ऑब्जेक्टिफाई करने की वजह से चर्चा हो रही है. बंदर में बॉबी देओल की परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है. वहीं, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ डेविड धवन की आखिरी फिल्म होने की वजह से चर्चा है.

बॉक्स ऑफिस पर बीते हफ्ते पैन इंडिया इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ रिलीज हुई. तीनों ही फिल्मों में बड़ी और पॉपुलर स्टारकास्ट है. पेद्दी में दिव्येंदु, राम चरण, जाह्नवी कपूर और बोमन ईरानी जैसै कलाकार हैं. ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर हैं. वहीं अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी बंदर में बॉबी देओल. बॉक्स ऑफिस पर बॉबी की फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा. फिल्म सबसे पीछे चल रही है. यहां हम आपको तीनों ही फिल्मों के अबतक के कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं.

Peddi Box Office C

सबसे पहले बात ‘पेद्दी’ की. बुची बाबू सना की ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि 3 जून को पेड प्रीमियर हुए थे. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सोमवार को कलेक्शन में उम्मीद के मुताबिक गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अब तक करीब 169 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

Peddi

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘पेद्दी’ ने अपने पहले सोमवार को भारत में 12.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसका घरेलू कुल कलेक्शन 169.70 करोड़ रुपये हो गया. ‘पेद्दी’ ने अपने प्रीमियर से 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये, पहले शुक्रवार को 26.90 करोड़ रुपये, शनिवार को 28.85 करोड़ रुपये और रविवार को 31.90 करोड़ रुपये कमाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Peddi Box

‘पेद्दी’ ने पहले वीकेंड में कुल 157.15 करोड़ रुपये की कमाई की. ‘पेद्दी’ ने महेश बाबू की गुंटूर कारम (127.41 करोड़ रुपये), राम चरण की ‘गेम चेंजरट (131.20 करोड़ रुपये) और प्रभास की ‘द राजा साब’ (146.04 करोड़ रुपये) की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

बात करें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की, तो डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को न तो क्रिटिक्स ने पसंद किया और न ही दर्शकों ने, जैसा कि सोशल मीडिया पर रिएक्शन से साफ है. कमजोर ओपनिंग के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास ग्रोथ नहीं दिखाई है.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सोमवार के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने सिर्फ 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 7.50 करोड़ रुपये और रविवार को 9 करोड़ रुपये कमाए, जो अब तक का सबसे ज्यादा सिंगल डे कलेक्शन है.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कुल इंडिया ग्रॉस कमाई 32.93 करोड़ रुपये और कुल इंडिया नेट 27.50 करोड़ रुपये हो गई है. ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को भारत में 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया, जो एक नॉन-मास-एक्शन हिंदी फिल्म के लिए बड़ी रिलीज मानी जाती है. इसके बावजूद, फिल्म की ऑक्यूपेंसी पूरे दिन कमजोर रही.

bandar movie

अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर ‘बंदर’ ने अपने पहले सोमवार को अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन सिर्फ 30 लाख रुपए कमाए. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 50 लाख रुपए, शनिवार को 95 लाख रुपए और रविवार को 1 करोड़ रुपये कमाए. इससे फिल्म की कुल इंडिया ग्रॉस कमाई 3.22 करोड़ रुपए और कुल इंडिया नेट 2.69 करोड़ रुपए हो गई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments