LPG Price Today: ईरान संकट के बीच देशवासियों को सुबह-सुबह खुशखबरी मिली है. महीने के पहले दिन ही महंगाई से बड़ी राहत मिली है. जी हां, दिल्ली से लेकर पटना-कोलकाता तक एलपीजी गैस के दाम में बड़ी गिरावट हुई है. 1 अगस्त को 19 किलो वाले करमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए से अधिक की कटौती हुई है. यह नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. हालांकि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडल के दाम कमने से क्या फायदा?
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटने का सीथा असर कारोबारियों पर पड़ता है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्तरां, ढाबों, कैटरिंग कारोबार और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में किया जाता है. ऐसे में कीमत कम होने से इन कारोबारों की लागत घट सकती है. इससे छोटे व्यापारियों और होटल उद्योग को राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, आम लोगों के लिए फिलहाल डायरेक्ट कोई राहत नहीं है. कारण कि आप और हम जिस घरेलू एलपीजी सिलेंडर का यूज करते हैं, उसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी घरों में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर पहले की कीमत पर ही मिलेंगे.
क्या पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे?
लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी से एक संकेत की आहट सुनाई दे रही है. वह यह कि क्या घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भी दाम घटेंगे? क्या कमर्शियल एलपीजी गैस के दाम में कमी के बाद अब पेट्रोल-डीजल की बारी है? जिस तरह से कमर्शियल गैस की कीमतों में कमी हुई है, उससे यह उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनो में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं. इसकी एक वजह यह भी है कि ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम कम हुए हैं. बहरहाल, यहां स्पष्ट करना जरूरी है कि तेल कंपनियों या सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
कैसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
दरअसल, पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं. इनमें ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति और टैक्स समेत अन्य खर्च शामिल हैं. इसलिए कमर्शियल एलपीजी की कीमत घटने का मतलब यह नहीं है कि पेट्रोल और डीजल के दाम भी तुरंत कम हो जाएंगे. सरका ग्लोबल मार्केट के पैटर्न को पहले समझेगी. कच्चे तेल की कीमतों का हिसाब लगाएगी, तब जाकर ही सस्ता-महंगा का हिसाब हो पाएगा. फिलहाल, यह तो सबके मन में है ही कि क्या आने वाले दिनों में आम लोगों को भी पेट्रोल, डीजल या घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राहत मिलेगी?

