बाड़मेर में सरकारी शारीरिक शिक्षक (PTI) के साथ बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा देकर 6.62 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। वापस रुपए मांगने पर टालमटोल करते रहे। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर रविवार को मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर द
.
पुलिस के अनुसार सहाड़ा हाल राजीव नगर बाड़मेर निवासी सीमा जाट ने रिपोर्ट देकर बताया- गर्वमेंट हायर प्राइमरी स्कूल सियोलों की ढाणी गालाबेरी में पीटीआई पद पर कार्यरत हूं। बाड़मेर शहर के बलदेव नगर में रहती हूं। मेरी पड़ोस में रहने वाली नेनू ने मुझे जान बुझकर नजदीकियां बढ़ाई और फिर दोस्ती कर ली। साथ बिजनेस करने की बात कही। नेनू देवी ने अपने रिश्ते के भाई उदाराम से मुलाकात करवाई। तब उदाराम ने नेनू को बिजनेस पार्टनर बताया। पीड़ित महिला को व्यापार में शामिल होने का लालच दिया।
रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने शुरूआत में बिजनेस फीस के नाम पर अलग-अलग तारीखों में फोन-पे के जरिए 2 लाख 2 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। इसके बाद आइडी मजबूत करने और अधिक मुनाफे का झांसा देकर 85 हजार रुपए नकर लिए। वहीं बाद में बिजनेस पार्टनर बनाने और अधिक लाभ दिलाने का भरोसा देकर महिला के भाइयों से भी करीब 3 लाख 75 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए।
पीड़िता ने बताया कि लंबे समय तक कोरोना और बिजनेस बंद होने का बहाना बनाकर टालमटोल की। बाद में रुपए मांगने पर साफ मना कर दिया ओर पुलिस में पहचान होने की धमकी दी है। महिला का आरोप है कि उदाराम ने बताया था कि उसकी पत्नी पुलिस कांस्टेबल है।
कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

