Saturday, July 25, 2026
Homeटेक्नोलॉजीSamsung Galaxy F70 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh की...

Samsung Galaxy F70 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh की बैटरी


Samsung Galaxy F70 Pro को कुछ दिन पहले भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS और Bluetooth SIG डेटाबेस में देखा गया था। अब इसे गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। फोन में 6000mAh की बैटरी और Qualcomm का चिपसेट दिया जा सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग में सैमसंग के इस फोन को सिंगल कोर में 998 और मल्टीकोर में 3090 स्कोर मिला है। इसके अलावा चिपसेट की डिटेल भी सामने आई है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे मॉडल नंबर SM-E476B के नाम से लिस्ट किया गया है। सैमसंग का यह फोन पिछले महीने लॉन्च हुए Galaxy M47 वाले चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy F70 Pro के संभावित फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिल सकता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

यह स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ एक 8MP का अल्ट्रा वाइड और एक 2MP का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा मिल सकता है। इस फोन का लुक और डिजाइन Galaxy M47 की तरह ही होगा। इसके कई फीचर्स भी इसी फोन से मिलते-जुलते हो सकते हैं।

कितनी हो सकती है कीमत?

सैमसंग का यह फोन भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके 6GB RAM + 128GB वाले मॉडल की कीमत 32,999 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 36,999 रुपये और 41,999 रुपये हो सकती है। सैमसंग की तरफ से फिलहाल इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें – Gmail अकाउंट का पासवर्ड भूल गए? अब टेंशन की बात नहीं, सेल्फी वीडियो से अकाउंट करें रिकवर





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments