Tuesday, August 25, 2026
Homeटेक्नोलॉजीSony ने लॉन्च किया Xperia 10 VIII, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा...

Sony ने लॉन्च किया Xperia 10 VIII, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर


Sony ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia 10 VIII ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। जापानी कंपनी का यह स्मार्टफोन Qualcomm के चिपसेट के साथ आता है। पिछले साल कंपनी ने UK समेत कई देशों में अपना बिजनेस बंद करने की घोषणा की थी। कंपनी को Apple और Samsung जैसे ब्रांड्स से कड़ी चुनौती मिल रही थी।

कितनी है कीमत?

Sony Xperia 10 VIII को 549 यूरो यानी लगभग 62,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन Frosted Gray, Frozen White और Misty Lilac तीन कलर ऑप्शन में आता है। इसे जल्द ही ग्लोबल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे Sony Online स्टोर के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। वहीं, चुनिंदा मार्केट में इसे रिटेल स्टोर के जरिए भी खरीदा जा सकेगा।

Sony Xperia 10 VIII के फीचर्स

सोनी का यह स्मार्टफोन 6.1 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले FHD+ यानी 1080 x 2340 पिक्सल को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Sony का यह फ्लैगशिप फोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ आता है। इस फोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की रैम को 6GB वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, इसकी स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में डुअल 5G सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है। यह फोन IP65 और IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा।










Sony Xperia 10 VIII 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.1 इंच OLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 5000mAh
कैमरा 50MP + 13MP, 8MP
OS Android 16

सोनी के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन सेंसर दिया गया है, जिसके साथ कंपनी ने एक Exmor RS सेंसर भी दिया है। इसके अलावा बैक में 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ USB Type C चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, WiFi 6, Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – 2 सितंबर को लॉन्च होगा Vivo का एक और दमदार फोन, मिलेगी 7050mAh की बैटरी





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments