Monday, May 25, 2026
Homeबॉलीवुड'अरिजीत सिंह गांजा, मैं ड्रिंक्स...' जुबीन गर्ग के निधन के बाद पुराना...

‘अरिजीत सिंह गांजा, मैं ड्रिंक्स…’ जुबीन गर्ग के निधन के बाद पुराना वीडियो वायरल, मुंबई को बताया था खराब


Last Updated:

जुबीन गर्ग का पुराना वीडियो उनके निधन के बाद फिर से वायरल हो रहा है. इसमें वह अरिजीत को गांजा और खुद को शराब बताते हैं. जुबीन मुंबई को खराब बताते हुए दिखाई दे रहे हैं. जुबीना और अरिजीत बहुत अच्छे दोस्त थे.

ख़बरें फटाफट

अरिजीत सिंह और जुबीन गर्ग की दोस्ती काफी अच्छी थी.

मुंबई. दिवंगत जुबीन गर्ग का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह के साथ अपनी दोस्ती के बारे में प्यार से बात कर रहे हैं. इस वायरल ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त कर रहे फैंस के दिलों को छू गया है. जुबीन और अरिजीत अलग-अलग म्यूजिक बैकग्राउंड से थे, लेकिन उनके बीच एक प्यारी बॉन्डिंग थी. दोनों एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं. दोनों एक-दूसरे के अपॉजिट थे, लेकिन दोस्ती काफी प्यारी थी.

एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में, जुबीन ने अरिजीत के अलग लाइफस्टाइल को मजाकिया अंदाज में बताया था. जुबीन ने कहा,”वह मेरे भाई की तरह है. वह गांजे में है. मैं ड्रिंक्स में हूं.” उन्होंने इस तुलना पर हंसते हुए आगे कहा,”मैं नेवी में हूं, वह एयर फोर्स में है. वह हमेशा कहता है, ‘दादा, तुम एयर फोर्स में चलो आओ.’ लेकिन नहीं, मुझे धुएं से नफरत है.”

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments