Friday, September 11, 2026
Homeफूडआगरा का अनोखा नाश्ता: रबड़ी नहीं, तीखी आलू की सब्जी संग खाते...

आगरा का अनोखा नाश्ता: रबड़ी नहीं, तीखी आलू की सब्जी संग खाते हैं कुरकुरी जलेबी


Last Updated:

ताजनगरी आगरा सिर्फ अपने ऐतिहासिक स्मारकों और पेठे के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे खान-पान के लिए भी मशहूर है. आमतौर पर जलेबी को दूध या रबड़ी के साथ परोसा जाता है, लेकिन आगरा में इस मीठे स्वाद को एक तीखा और चटपटा ट्विस्ट मिलता है-मसालेदार आलू की सब्जी के साथ. मिठास और तीखेपन का यह अनोखा मेल शहर के लोगों ही नहीं, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों की जुबान पर भी चढ़ा हुआ है.

Agra Street Food: आगरा शहर में कई ऐसी चीजें हैं, जिनका स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं. ऐसी ही एक खास डिश है गरमा-गरम जलेबी और चटपटी आलू की सब्जी. आगरा में जलेबी को आमतौर पर दूध या रबड़ी के साथ खाया जाता है, लेकिन यहां इसका स्वाद थोड़ा अलग है. लोग गर्म जलेबी के साथ मसालेदार आलू की सब्जी खाना पसंद करते हैं. मीठी जलेबी और चटपटी सब्जी का स्वाद एक साथ लोगों को काफी पसंद आता है.

धौलपुर हाउस में सुबह से ही उमड़ती है भीड़
एमजी रोड के पास धौलपुर हाउस इलाके में सुबह के समय इस नाश्ते के लिए लोगों की भीड़ दिखाई देती है. दुकान खुलते ही ग्राहक पहुंचने लगते हैं. कुछ लोग तो नियमित रूप से सुबह यहां नाश्ता करने आते हैं. आलू की सब्जी में मसालों का स्वाद और जलेबी की मिठास इस नाश्ते को खास बनाती है. आगरा आने वाले लोग भी इस देसी स्वाद को जरूर चखना चाहते हैं. यही वजह है कि सुबह के समय यहां काफी रौनक रहती है. अगर आप भी आगरा में कुछ अलग और देसी स्वाद लेना चाहते हैं, तो जलेबी और आलू की सब्जी का यह नाश्ता आपके लिए खास अनुभव हो सकता है.

ताजा सब्जियां और घर के कुटे मसालों का कमाल
आगरा के धौलपुर हाउस स्थित आगरा मिष्ठान भंडार की जलेबी और आलू की सब्जी लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है. यहां सुबह के समय इस खास नाश्ते के लिए ग्राहकों की भीड़ नजर आती है. दुकान के संचालक राम कुमार रघुवंशी ने बताया कि आलू की सब्जी तैयार करने में ताजी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए घर पर कुटे हुए मसालों के साथ खड़े मसाले भी डाले जाते हैं. उन्होंने बताया कि सब्जी में पनीर और ऊपर से डाला गया ताजा हरा धनिया इसके स्वाद को और खास बना देता है. गरमा-गरम मसालेदार आलू की सब्जी के साथ कुरकुरी और मीठी जलेबी का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है.

देसी घी, बेहतर गुणवत्ता और किफायती दाम
आगरा के धौलपुर हाउस स्थित आगरा मिष्ठान भंडार पर मिलने वाली आलू की सब्जी और जलेबी का स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. सुबह होते ही यहां ग्राहक नाश्ता करने के लिए पहुंचने लगते हैं. दुकान के संचालक राम कुमार ने बताया कि ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी की जलेबी और सब्जी किफायती कीमत पर उपलब्ध कराई जाती है. उन्होंने बताया कि स्वाद के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है. सब्जी और जलेबी बनाने में शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल किया जाता है. उनका कहना है कि बेहतर स्वाद, अच्छी गुणवत्ता और उचित कीमत के कारण लोगों का यहां लगातार आना-जाना बना रहता है. यही वजह है कि सुबह के समय दुकान पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आती है.

About the Author

Rahul Goel

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments