Thursday, July 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर में मेडिकल छात्र और बुजुर्ग ने दी जान: दो अलग-अलग...

इंदौर में मेडिकल छात्र और बुजुर्ग ने दी जान: दो अलग-अलग मामलों की जांच में जुटी पुलिस; बुजुर्ग पेट की बिमारी से परेशान था – Indore News




इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के एक छात्र और लसूडिया इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। मेडिकल छात्र की अस्पताल में मौत खुड़ैल थाना पुलिस के मुताबिक इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के थर्ड ईयर के छात्र रामगोपाल पाल (21) ने बुधवार दोपहर हॉस्टल परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात में उनकी मौत हो गई। रामगोपाल बड़वाह के पास रामगढ़ के रहने वाले थे। पुलिस को उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तबीयत गंभीर होने के कारण उनके बयान भी दर्ज नहीं हो सके। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। पेट की बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाई लसूडिया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में रहने वाले राजेश जाधव (60) ने बुधवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, राजेश ने घटना से पहले पत्नी को ऊपर के कमरे में चाय लेकर आने के लिए कहा था। जब पत्नी चाय लेकर पहुंची तो वह फंदे पर लटके मिले। परिवार ने शुरुआती बयान में बताया है कि वह पिछले कुछ समय से पेट की बीमारी से परेशान थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक विवाहित बेटी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments