जयपुर रेंज आईजी एचजीआर सुहासा ने जयपुर रेंज के सभी जिलों में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के तहत 1750 जवानों की बनी 425 टीमों ने 48 घंटे में 1120 जगह दबिश देकर 1024 बदमाशों को पकड़ लिया। इनमें 21 इनामी और हार्डकोर बदमाश भी शामिल है। आईजी सुहा
.
इसके लिए जयपुर ग्रामीण, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर, झुन्झूनूं, अलवर, भिवाड़ी, खैरथल-तिजारा व दौसा एसपी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया और 48 घंटे तक सर्च करवाया। कार्रवाई के दौरान 1024 संदिग्धों को पकड़ा, जिनमें 21 इनामी और हार्डकोर भी शामिल है। इनमें 454 को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। अलवर में 7 इनामी व हिस्ट्रीशीटर सहित 221, सीकर में 3 इनामी सहित 165, भिवाड़ी में 2 इनामी सहित 47, दौसा में 112, खैरथल-तिजारा 113, व कोटपूतली-बहरोड़ में 90 पकड़े है।

