Friday, July 31, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकवि सत्यनारायण सत्तन सम्मानित: देवी अहिल्या नगर गौरव से किया सम्मान,...

कवि सत्यनारायण सत्तन सम्मानित: देवी अहिल्या नगर गौरव से किया सम्मान, सीएम ने वीडियो संदेश भेजकर दी बधाई – Indore News


भाजपा के वरिष्ठ नेता व कवि सत्यनारायण सत्तन को बुधवार को देवी अहिल्या बाई नगर गौरव सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें एक लाख एक हजार एक सौ एक रुपए की सम्मान राशि, मालवी पगडी, देवी अहिल्या की मूर्ति और मानपत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में मध्यप्रदेश विध

.

आयोजन में विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि न्यायप्रियता को अपने अंदर अंगीकार करना आज के वक्त की आवश्यकता हैं। देवी अहिल्याबाई होलकर को हम जितना पढ़ेंगे, हमारी हमारे राष्ट्र के प्रति रुचि अधिक जागृत होगी। देवी अहिल्या के जीवन से शासन, सुशासन और न्यायप्रियता जैसी कई चीजें सीखी जा सकती हैं। जीवन यात्रा को सुखदायी और समृद्ध भी बना सकते हैं। सत्तन गुरु वो हैं जिन्हें शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। सत्यनारायण सत्तन मां हिन्दी के सेवक हैं, जिन्होंने न केवल इंदौर में वरन पूरे भारत में नाम किया।

आयोजन में शामिल सत्यनाराण सत्तन, नरेंद्र सिंह तोमर व विधायक उषा ठाकुर।

सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि लघुता से ही प्रभुता आती हैं। मां अहिल्या की मुझ पर बहुत कृपा हैं कि सतत 60 वर्षों में जिस भी कार्य को हाथ लगाया उसे अधूरा नहीं छोड़ा। कार्य हमेशा मन की निष्ठा के साथ करो। आप जैसा काम करोगे, फल वैसा ही प्राप्त होगा। जीवन में जो भी कमाया कविता पाठ करके ही कमाया, लोगों को निशुल्क विद्यादान देकर लोगों की सेवा की। राजनीति के दौरान लोगों ने आलोचना भी की पर जीवन में विपक्ष भी उतनी ही जरुरी हैं जितना शरीर को श्वास की। आज यह पगड़ी पाकर मेरे सिर का मान बढ़ा हैं।

सत्यनारायण सत्तन ने जनता की फरमाइश पर देशभक्ति और देवी अहिल्याबाई के जीवन पर केंद्रित कविताएं भी सुनाई। इस अवसर पर वीर रस के लोकप्रिय कवि प्रख्यात मिश्रा का राष्टीय काव्य पाठ हुआ। उन्होंने अयोध्या में नवनिर्मित रामलला के मन्दिर पर केंद्रित रचना पाठ किया।

श्रोताओं की फरमाइश पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कविताएं सुनाकर समा बांध दिया। अतिथि स्वागत सुनील मतकर, मानवेंद्र त्रिवेदी, डॉ. योगेंद्र नाथ शुक्ल आदि ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन में सीएम डॉ.मोहन यादव ने सत्यनारायण सत्तन को सम्मान मिलने पर एक वीडियो संदेश देते हुए उन्हें बधाई दी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments