Tuesday, September 29, 2026
Homeराज्यराजस्तानकोटपूतली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प: जिलाध्यक्ष हिरासत...

कोटपूतली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प: जिलाध्यक्ष हिरासत में; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग – Kotputli-Behror News




कोटपूतली में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने AICC के निर्देश पर लोकतंत्र व चुनावी मुद्दों पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चुनावी व्यवस्था में गड़बड़ी व लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। सुबह 11 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के लिए पुलिस बल तैनात था। कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड लगाए गए। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर को हिरासत में लिया गया। प्रशासन ने मीडिया को भी कलेक्ट्रेट परिसर में जाने से रोका। अधिकारी लगातार प्रदर्शन स्थल पर नजर रख रहे थे। बाद में, कांग्रेस पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर से मिला। उन्होंने निकाय चुनाव में पुलिस प्रशासन पर सत्ता पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया और आगामी पंचायतीराज चुनावों में निष्पक्ष व्यवस्था की मांग की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments