Sunday, September 27, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशक्वारी नदी में बहे तीनों किशोरों के शव मिले: 18 घंटे...

क्वारी नदी में बहे तीनों किशोरों के शव मिले: 18 घंटे रेस्क्यू के बाद दो शव पुल के पास, तीसरा 3 किमी दूर बरामद – Bhind News




भिंड के उमरी थाना क्षेत्र के कनावर गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्वारी नदी में बहे तीन किशोरों के शव करीब 18 से 20 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद कर लिए गए। शुक्रवार शाम से शनिवार रात तक दो रेस्क्यू दलों ने बोटिंग के साथ नदी के अंदर लगातार तलाश की, लेकिन युवकों का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया। इस दौरान दो शव नदी में पुल के पास मिले, जबकि तीसरा शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर नदी के अंदर बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिंड भेज दिया है। हादसे के बाद कनावर गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। विसर्जन के दौरान तेज बहाव में बहे तीन युवक
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कनावर गांव के कहनाभजीत और मदन गांव के करीब 10 से 12 लोग गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए क्वारी नदी पहुंचे थे। प्रशासन ने नदी किनारे प्रतिमा विसर्जन के लिए अलग से कुंड बनाया था, लेकिन श्रद्धालु नदी के दूसरे हिस्से में जाकर प्रतिमा विसर्जित करने लगे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर एक के बाद एक तीन युवक बह गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शुक्रवार शाम से शनिवार तक चला रेस्क्यू
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शुक्रवार शाम करीब दो घंटे तक नदी में तलाश अभियान चलाया। इसके बाद शनिवार सुबह करीब 8 बजे से शाम 7 बजे तक दो रेस्क्यू दलों ने बोटिंग के साथ नदी के अंदर भी तलाशी ली। नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार देर शाम तक तलाश के बावजूद तीनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

रविवार सुबह दो शव पुल के पास मिले
रविवार सुबह करीब 6 बजे रेस्क्यू दल एक बार फिर क्वारी नदी पर पहुंचा और तलाशी अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद नदी में पुल के पास दो युवकों के शव मिले। इसके बाद तीसरे युवक की तलाश तेज कर दी गई। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर नदी के अंदर तीसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिंड भेज दिया है। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। हादसे के बाद से कनावर गांव में शोक का माहौल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments