Tuesday, September 22, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशगुड़र ब्लास्ट केस; डेढ़ वर्षीय शिवा ने भी दम तोड़ा: एक...

गुड़र ब्लास्ट केस; डेढ़ वर्षीय शिवा ने भी दम तोड़ा: एक ही परिवार के पिता-पुत्री समेत चार मौतें, हादसे के कारण अब तक पता नहीं – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के गुड़र गांव में हुए ब्लास्ट में एक और मासूम की जान चली गई है। मंगलवार को ग्वालियर में उपचार के दौरान डेढ़ वर्षीय शिवा प्रजापति की मौत हो गई। इस हादसे में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

.

शिवा के पिता प्राण सिंह प्रजापति, बहन 4 वर्षीय जानवी प्रजापति और पड़ोसी 11 वर्षीय कल्ला आदिवासी पहले ही दम तोड़ चुके थे। शिवा की मां रौशनी प्रजापति का उपचार ग्वालियर में जारी है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं।

धमाके में दीवार तक ढह गई थी यह भीषण धमाका पिछले बुधवार सुबह प्राण सिंह प्रजापति के घर में खाना बनाते समय हुआ था। धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत और दीवारें ढह गईं और घर में आग लग गई थी। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सबसे पहले मलबे में दबने और आग की चपेट में आने से 4 वर्षीय जानवी प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद ग्वालियर में उपचार के दौरान 11 वर्षीय कल्ला आदिवासी ने दम तोड़ा। गुरुवार शाम को गंभीर रूप से झुलसे प्राण सिंह प्रजापति की भी मौत हो गई थी। अब मंगलवार को डेढ़ वर्षीय शिवा प्रजापति ने भी उपचार के दौरान अंतिम सांस ली है।

आशंका- पेट्रोल-डीजल में आग लगी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय घर में गैस चूल्हे पर नाश्ता बनाया जा रहा था। प्रशासन को आशंका है कि घर में रखे पेट्रोल-डीजल में आग लगने से विस्फोट हुआ। हालांकि, गैस सिलेंडर फटने की संभावना को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस और प्रशासन अभी भी हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं।

एक ही परिवार के पिता, पुत्र और पुत्री समेत चार लोगों की मौत से गुड़र गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें…

नाश्ता बनाते समय मकान में ब्लास्ट:छत ढहने और आग लगने से 4 साल की मासूम की मौत; 4 लोग झुलसे, शिवपुरी से ग्वालियर रेफर

शिवपुरी के गुड़र गांव में धमाके के साथ एक मकान की छत और दीवारें भर-भराकर गिर गईं। मलबे में दबने और आग की चपेट में आने से 4 वर्षीय मासूम जाह्नवी प्रजापति की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments