Wednesday, July 22, 2026
Homeराज्यराजस्तानचाय की दुकान पर खड़े युवक पर चाकू से हमला: बाइक...

चाय की दुकान पर खड़े युवक पर चाकू से हमला: बाइक पर आए तीन युवकों ने हमला किया, सिर और पैर में आई चोट – Bhilwara News




भीलवाड़ा में चाय की दुकान पर चाय ​पीने आए एक युवक पर तीन युवकों ने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। युवक के सिर और पैर में चोट आई है। मौजूदा लोगों ने युवक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल युवक के बयान पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महावीर पार्क है। युवक चाय पीने गया था, तभी हमला हुआ मामला भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। थाने के ASI जय सिंह ने बताया- कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महावीर पार्क के पास एक चाय की दुकान पर विशाल शर्मा चाय पीने आया था। इस दौरान एक बाइक पर तीन युवक आकाश प्रजापत, रवि गाडरी और उनके साथ उनके एक अन्य साथी ने आते ही मारपीट की ओर विशाल पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। मामला दर्ज, जांच शुरू इस हमले में चाकू युवक के सिर और पैर पर लगा है। जिससे वह वहीं गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल विशाल को तत्काल महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में पुरानी आपसी रंजिश के चलते हमला करना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने अस्पताल पहुंच घायल युवक के बयान लिए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments